अपडेटेड 30 November 2024 at 17:17 IST

आगरा में बिताए पलों की अनिल कपूर ने दिखाई झलक, पुलिस को कहा शुक्रिया

तस्वीरों में अनिल कपूर कभी फैंस के बीच तो कभी अपनी टीम के साथ नजर आए। एक तस्‍वीर में उन्‍हें पुलिस वालों के साथ देखा जा सकता है।

Anil Kapoor Agra Pictures | Image: Instagram

Actor Anil Kapoor: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने आगरा से लौटते समय पुलिस प्रशासन को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। बड़े अदब से जज्बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाहिर किया। 

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में कई तस्‍वीरें शेयर की। इनमें वो फैंस के बीच तो कभी अपनी टीम के साथ नजर आए। एक तस्‍वीर में उन्‍हें पुलिस वालों के साथ देखा जा सकता है। इसमें दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की झलक भी दिखी।

अभिनेता ने अपनी पोस्‍ट में इस चीज का खुलासा नहीं किया है कि वह आगरा क्‍यों गए थे। इस चीज का भी खुलासा नहीं हुआ है कि क्‍या वह वहां अपनी किसी फिल्‍म की शूटिंग के लिए थे।

इस पोस्‍ट को कैप्‍शन देते हुए उन्‍होंने लिखा, “अलविदा, आगरा, प्यार, इतिहास और अविस्मरणीय आतिथ्य के लिए आभारी हूं। पुलिस, सरकारी अधिकारियों और आगरा के अद्भुत लोगों को मेहमाननवाजी के लिए दिल से धन्यवाद। आपने हमें कभी न भूल पाने वाली यादें दी हैं।''

अभिनेता ने इससे पहले ताजमहल में अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ रोमांटिक डे आउट की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर 'झक्कास' अनिल कपूर ने कैप्शन में एलेन डी बॉटन की किताब ‘ऑन लव’ की लाइन्स का जिक्र किया था।

अभिनेता ने लिखा था, “शायद यह सच है कि हमारा तब तक अस्तित्व नहीं है, जब तक कोई ऐसा न हो जो हमें देख सके। हम तब तक ठीक से नहीं बोल सकते जब तक कोई हमारी बात को समझ ना सके। हम तब तक पूरी तरह से जिंदा नहीं हैं, जब तक हमें प्यार ना किया जाए।”

अनिल कपूर की पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने कमेंट किया था। फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान ने लिखा था, “गहरा है पापाजी, किसने लिखा?”, पद्मिनी कोल्हापुरे ने लिखा, “हमेशा एक-दूसरे के साथ।”, मसाबा गुप्ता ने सुनीता कपूर के नेकलेस की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत प्यारा है।” वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “वाह।”

इसके साथ ही आनंद आहूजा, वरुण धवन, शहनाज गिल, शरवरी वाघ, रिया कपूर समेत अन्य सितारों ने भी रिएक्ट किया था।

इन दिनों अनिल फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। वहीं निर्माता विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी हैं। कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: 'घर बुलाया और फिर बेडरूम में...' ऐश्वर्या राय संग 'जोश' में दिखे एक्टर पर यौन शोषण के आरोप, FIR दर्ज

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 17:17 IST