अनिल कपूर ने 25 साल बाद खरीदे अपनी इस आइकॉनिक फिल्म के राइट्स, क्या लेकर आ रहे सीक्वल? फैंस हो जाएंगे खुश
Anil Kapoor Nayak: अनिल कपूर ने वैसे तो अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं लेकिन उनकी 'नायक' आज भी दर्शक भुला नहीं पाए हैं। ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।
Anil Kapoor Nayak: अनिल कपूर ने वैसे तो अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं लेकिन उनकी ‘नायक’ आज भी दर्शक भुला नहीं पाए हैं। ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी जो उस समय बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही। हालांकि, टीवी पर इसे इतना धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला कि समय के साथ ये कल्ट क्लासिक बन गई। अब इसके सीक्वल की खबरें जोरों-शोरों से मीडिया में छाई हुई हैं।
लंबे समय से अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ के सीक्वल लाने की मांग की जा रही है लेकिन अब लग रहा है कि आखिरकार मेकर्स ने फैंस की ये बात मान ली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, अनिल कपूर ने ‘नायक’ के राइट्स खरीद लिए हैं।
‘नायक’ का सीक्वल लेकर आएंगे अनिल कपूर?
पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि “सनम तेरी कसम के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के पास नायक के राइट्स थे। ऐसा बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने उनसे ये राइट्स खरीद लिए हैं। वे इन राइट्स को अपने पास रखना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। साथ ही वे इसका सीक्वल भी बनाना चाहते हैं"।
सूत्र ने आगे बताया कि कैसे अनिल को पता है कि सालों से दर्शकों ने फिल्म ‘नायक’ को कितना प्यार दिया है और उनका मानना है कि दूसरे पार्ट के लिए नायक की कहानी में अपार संभावनाएं हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी ‘नायक’
‘नायक’ में अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, दिवंगत अमरीश पुरी, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर,शिवाजी साटम और नीना कुलकर्णी भी नजर आए थे। शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में एक निडर पत्रकार की कहानी दिखाई गई थी जो एक दिन के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन जाता है। 24 घंटों में वो जो राज्य में बदलाव लेकर आता है, उससे वो नेशनल हीरो बन जाता है।
2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘नायक’ ने उस समय भारत में 10.75 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था जबकि दुनियाभर में इसने केवल 17.43 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, बाद में इसे इतना प्यार मिला कि ये क्लासिक बन गई। अब फैंस ‘नायक 2’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 17:06 IST