
Dhurandhar Day 30: पांचवें शनिवार भी डबल डिजिट में कमा रही ‘धुरंधर’, जानिए 800 करोड़ के क्लब से कितना दूर?
Dhurandhar Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पारी कायम है। चलिए जान लेते हैं कि 30वें दिन इसने भारत में कितनी कमाई की है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसे सिनेमाघरों में लगे हुए आज 30 दिन पूरे हो चुके हैं।
Image: instagram
अब Sacnilk ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ के डे 30 के शुरुआती आंकड़े शेयर कर दिए हैं जिनमें 29वें दिन के मुकाबले हल्की बहुत ग्रोथ देखी जा रही है।
Image: instagramAdvertisement
फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद पांचवें शनिवार यानि डे 30 पर लगभग 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि डे 29 पर उसने केवल 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
Image: instagram
पांचवें हफ्ते भी डबल डिजिट में कमाना वाकई काफी बड़ी बात है लेकिन ये ‘धुरंधर’ के लिए मुश्किल नहीं है। अब 30 दिनों के बाद इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन करीब 759.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: instagramAdvertisement
फिल्म ‘धुरंधर’ को मुश्किल से 4-5 दिन भी नहीं लगेंगे और ये आराम से 800 करोड़ रुपये के क्लब में स्वैग से एंट्री कर लेगी। इसी के साथ ये बॉलीवुड में 800 करोड़ क्लब सेट करके इतिहास रच देगी।
Image: X