अपडेटेड 13 June 2025 at 15:53 IST

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, पोस्ट करने पर क्यों हुए ट्रोल? लोग बोले- महानायक की अब...

Amitabh Bachchan Trolled: अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वो इस घटना से स्तब्ध और सुन्न हो गए हैं। हालांकि हादसे पर पोस्ट करने को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे।

Follow :  
×

Share


amitabh bachchan trolled | Image: Republic

Amitabh Bachchan on Ahmedabad Plane Crash: 12 जून का दिन देश को कभी न भूला पाने वाले जख्म दे गया। गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में एक ही झटके में 265 जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। प्लेन क्रैश हादसे से बॉलीवुड भी सदमे में है। अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल, आलिया भट्ट तमाम सेलेब्स ने दुर्घटना पर दुख जताया। हालांकि इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हादसे पर पोस्ट करने को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।

अहमदाबाद हादसे पर बिग बी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर स्तब्ध और सुन्न हो गए। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। साथ ही कई लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे।

पोस्ट कर ट्रोल हो गए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने के पीछे की वजह है उनका घटना पर 24 घंटे बाद पोस्ट करना। दुर्घटना 12 जून को दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुई। वहीं, हादसे पर अमिताभ बच्चन का पहला रिएक्शन 13 जून को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर आया। यानी दुर्घटना के करीब 24 घंटे बाद।

अमिताभ बच्चन ने प्लेन क्रैश हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, "हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!"

'24 घंटे बीतने के बाद याद आई…'

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर 24 घंटे बाद पोस्ट करने को लेकर अमिताभ बच्चन लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा, "24 घंटे बाद... जब पूरा देश रो-रो कर थक चुका था, जब आसमान से शव बरस रहे थे, जब माताएं लिपटकर रो रही थीं, तब महानायक की नींद टूटी...। “स्तब्ध! सुन्न! हृदय से प्रार्थनाएं!” बस इतना कह कर फिर चुप..." दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसी निद्रा देखकर कुंभकरण भी शर्मा जाए।" एक और यूजर ने कहा, "24 घंटे बीतने के बाद आपको याद आई...थोड़ा और वक्त ले लेते सर। शर्मनाक।"

यह भी पढ़ें: 'मन व्यथित, हृदय मौन, आंखें नम', अहमदाबाद प्लेन क्रैश से टूटे अनुपम खेर, भावुक होकर बोले- क्या पता था कि ये यात्रा अंतिम...


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 15:50 IST