अपडेटेड 22 February 2026 at 21:44 IST

अमिताभ बच्चन के फैंस का टूटा दिल, अब संडे को जलसा के बाहर चाहनेवालों से नहीं मिलेंगे मेगास्टार, ये है वजह

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अपने फैंस से रूबरू होने का एक मौका नहीं गंवाते। चाहे वो सोशल मीडिया हो या हर रविवार जलसा के बाहर जाकर फैंस से मुलाकात करना। हालांकि, इस संडे वो इस परंपरा को जारी नहीं रख पाए।

Amitabh Bachchan | Image: instagram

Amitabh Bachchan: करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी सालों से चली आ रही परंपरा तोड़ दी जब वो इस रविवार को अपने घर 'जलसा' के बाहर फैंस से मिलने नहीं आए। उनके इस कदम से उनके चाहनेवालों का दिल टूट गया जो बड़ी आस लेकर उनके घर के बाहर जमा हुए थे।

बिग बी अपने फैंस से रूबरू होने का एक मौका नहीं गंवाते। चाहे वो सोशल मीडिया हो या हर रविवार जलसा के बाहर जाकर फैंस से मुलाकात करना। हालांकि, इस संडे वो इस परंपरा को जारी नहीं रख पाए और उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई है।

अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर फैंस से नहीं मिलेंगे

बहुत से फैंस इस बात को लेकर हैरान हैं कि सीनियर बच्चन इस बार जलसा के बाहर क्यों नहीं आए। इस बीच, अमिताभ ने अपने हालिया ब्लॉग में फैंस से ना मिलने की वजह बताई है। उन्होंने फैंस से हर रविवार को उनके घर पर न आने की रीक्वेस्ट भी की है। 

उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि वे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट में बिजी हैं। उन्होंने लिखा, “काम पूरे जोश के साथ जारी है लेकिन... एक 'लेकिन' आ गया और मेरा दिन यहीं खत्म होता है। रविवार की छुट्टी का ब्रेक लेने के लिए... रविवार यहां है लेकिन अफसोस की बात है कि जलसा गेट पर कोई रविवार नहीं है इसलिए ट्रैवल की एनर्जी बचाएं और जल्द ही मुलाकात होगी।”

अमिताभ बच्चन ने लिया संडे रिचुअल से ब्रेक

बिग बी ने साफ-साफ लिखा है कि जो लोग इतनी दूर से केवल उनकी एक झलक पाने के लिए जलसा के बाहर जमा होते हैं, वो अब ऐसा ना करें। एक्टर के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो कुछ समय की शांति और सुकून चाहते हैं और शायद यही उनके ब्रेक लेने की वजह हो सकता है।

गौरतलब है कि हर रविवार को फैंस मेगास्टार अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जमा होते हैं, और पिछले 40 सालों से 'शोले' स्टार उनसे मिलने की पूरी कोशिश करते रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये बीमारी, कराना होगा ऑपरेशन, पति शोएब को किसका डर?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 21:44 IST