अपडेटेड 22 February 2026 at 15:58 IST
Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये बीमारी, कराना होगा ऑपरेशन, पति शोएब को किसका डर?
Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को एक और बीमारी हो गई है। हाल ही में हुए चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि दीपिका के पेट में सिस्ट (गांठ) हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके लिवर में कैंसर का ट्यूमर पाया गया था। उनकी जून 2025 में सर्जरी हुई थी। अब, एक्ट्रेस को एक और बीमारी हो गई है। हाल ही में हुए चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि दीपिका के पेट में सिस्ट (गांठ) हो गई है।
उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने रीसेंट व्लॉग में इसका खुलासा किया है जिसे सुन फैंस चिंता में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि “आज (शनिवार) पूरा दिन अस्पताल के चक्कर लगाने में बीता। कल तक सब ठीक था। दीपिका को दो दिनों से पेट में हल्का दर्द था, जो शुक्रवार रात और बढ़ गया। हम डॉक्टर के पास गए, उन्होंने सीटी स्कैन कराया, जिसमें हमें पता चला कि दीपिका को 1.3 cm का सिस्ट हो गया है।”
दीपिका कक्कड़ के पेट में सिस्ट
दीपिका ने आगे कहा, “पेट के दर्द के साथ-साथ मुझे पिछले दो दिनों से कंधे में भी दर्द हो रहा था। हम परेशान हो गए थे। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि बाएं कंधे का दर्द उसकी वजह से नहीं है।”
सिस्ट की वजह से दीपिका की सर्जरी होगी। उन्हें 3-4 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और सर्जरी मंगलवार को होगी। कपल ने इस बात पर राहत की सांस ली कि उसका शुरुआती चरण में ही पता चल गया। एक्ट्रेस भी इस दौरान भावुक हो गईं और सलाह दी कि हल्का सा भी दर्द हो तो डॉक्टर को दिखा लो।
Advertisement
शोएब इब्राहिम को किस चीज का डर?
शोएब ने कहा, “इस 1.3 cm के सिस्ट को छोड़कर बाकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। दिसंबर में जब हमने PET स्कैन कराया था, तब यह नहीं दिखा था। ब्लड रिपोर्ट ज्यादातर नॉर्मल रेंज के अंदर हैं - नॉर्मल 10 है, और अभी यह लगभग 12 है, जो थोड़ा ऊपर है लेकिन फिर भी रेंज के अंदर है। एएफपी थोड़ा बढ़ा हुआ है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।”
एक्टर ने आगे कहा कि जबसे दीपिका का लिवर कैंसर का इलाज हुआ है, तब से उन्हें इसके दोबारा होने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा, “डॉक्टरों ने सिस्ट का इलाज करने का फैसला किया है, लेकिन कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी। वे सिस्ट को जलाने के लिए एक छोटा सा प्रोसीजर करेंगे”।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 15:58 IST