बेटी राहा को हवा में उछालते Ranbir Kapoor, पीछे खड़ी मुस्कुराती दिखीं आलिया... एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फैमिली फोटो
Bollywood: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद आलिया अपने परिवार के साथ न्यू ईयर वेकेशन के लिए निकल गई थीं। एक्ट्रेस ने अब अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर संग एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ranbir Kapoor- Alia Bhatt with Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपने चाहने वालों को स्पेशल न्यू ईयर पोस्ट के जरिए खुश कर दिया है। पोस्ट में आलिया ने रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस दिल हार रहे हैं।
आलिया ने नए साल के स्वागत में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। तस्वीर किसी समंदर के किनारे की लग रही है। फोटो में आलिया, रणबीर और राहा तीनों व्हाइट कलर के कपड़ों में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं।
आलिया ने शेयर की तस्वीर
तस्वीर में रणबीर अपनी लाडली राहा को हवा में उठाए नजर आ रहे हैं। आलिया दोनों के पीछे खड़े होकर बेटी को देख मुस्कुराती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, "और तुम ऊपर जाओगी प्यार...। हैप्पी 2026।" एक्ट्रेस का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर ढेरों यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाते नजर आए।
आलिया की 2026 में आनी है ये दो फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल आलिया की दो फिल्में आने वाली हैं। वो 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। 'अल्फा' जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी हैं। वहीं, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं।
इस साल रिलीज होनी है रणबीर कपूर की ‘रामायण’
बात रणबीर कपूर की करें तो 'लव एंड वॉर' के अलावा एक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जा सकता है। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। तो वहीं, सनी देओल प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश भी हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 13:48 IST