राहा को कलेजे से लगाए कैमरे से भागती दिखीं आलिया, रणबीर का ये अंदाज देख फैंस बोले- 'इसे कहते हैं बेस्ट पापा'

Alia Bhatt-Ranbir Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी राहा कपूर को साने से चिपकाकर एयरपोर्ट पर कैमरे से बचाती हुई भाग रही हैं। इस दौरान रणबीर भी अपनी बेटी और पत्नी को प्रोटेक्ट करते हुए दिख रहे है।

Follow :  
×

Share


Alia Bhatt-Ranbir Video | Image: instagram

Alia Bhatt-Ranbir Video: बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड राहा कपूर एक बार फिर अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अपनी नन्ही लाडली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह से एक केयरिंग मां के रूप में नजर आईं। उन्होंने अपनी बेटी को बड़े प्यार से गोद में उठाकर और कलेजे  से चिपकाकर रखा। कपल के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आलिया का ममता भरा अंदाज हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है आलिया भट्ट अपनी बेटी को कैमरे से बचा रही हैं। एयरपोर्ट के शोर-शराबे और फ्लैशलाइट से अपनी बेटी को बचाने के लिए आलिया ने राहा को अपने सीने से लगा रखा है। आलिया ने बड़े ही सलीके से राहा को कैमरों की नजरों से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं। उनके इस प्रोटेक्टिव नेचर को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक बेस्ट मम्मी बता रहे हैं।

 

पापा रणबीर का दिखा खास अंदाज

सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर भी इस दौरान काफी चौकन्ने नजर आए। उन्होंने लगातार पैपराजी को शांत रहने और दूरी बनाए रखने का इशारा करते दिखे। रणबीर का यह प्रोटेक्टिव अंदाज उनकी बेटी राहा की प्राइवेसी को लेकर काफी गंभीर नजर आया। कपल के इस कूल और केयरिंग बर्ताव ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया का वर्क फ्रंट

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे। आलिया की झोली में 'अल्फा' भी है।

यह भी पढ़ें: पति राघव चड्ढा के मुद्दे पर परिणीति चोपड़ा ने झाड़ा पल्ला, रिएक्शन Viral
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 09:02 IST