अपडेटेड 3 July 2025 at 16:08 IST

Ramayana की पहली झलक देख आलिया भट्ट गदगद, पति रणबीर कपूर के बारे में बोलीं- कुछ चीजों को शब्दों में…

Ranbir Kapoor’s Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी मैग्नम ओपस 'रामायण' का आखिरकार पहला लुक रिलीज हो चुका है जिसकी तारीफ में आलिया भट्ट ने पोस्ट किया है।

Alia Bhatt praises Ranbir Kapoor’s Ramayana's first look | Image: instagram

Ranbir Kapoor’s Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी मैग्नम ओपस ‘रामायण’ का आखिरकार पहला लुक आज यानि 3 जुलाई को रिवील हो चुका है। नितेश तिवारी इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं जो दो पार्ट्स में रिलीज होने वाला है। अब एक आइडियल वाइफ होने के नाते आलिया भट्ट ने भी ‘रामायण’ की पहली झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर तो माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी। वही रावण का किरदार कन्नड़ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। अब मेकर्स ने इसकी पहली झलक दर्शकों के सामने पेश कर दी है जिसकी भव्यता से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

‘रामायण’ का पहला लुक देख खुश हुईं आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी फेम एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘रामायण’ का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वो कैसे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

इसे पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट कैप्शन में लिखती हैं- ‘कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती। ऐसा लग रहा है कि यह किसी अविस्मरणीय घटना की शुरुआत है। दिवाली 2026 — हम इंतजार कर रहे हैं’। बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होने वाला है। 

मेकर्स ने जारी किया ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक वीडियो

मेकर्स ने 3 जुलाई को 'रामायण: द  इंट्रोडक्शन' की पहली झलक साझा की। वीडियो 3 मिनट का है जिसमें फिल्म के किरदारों से रूबरू कराया गया। फर्स्ट लुक वीडियो में भगवान राम और रावण की लड़ाई को भी दिखाया गया है। इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते देखा जा सकता है। हल्की सी रावण की झलक भी दिख रही है। इसमें कमाल के VFX ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ये भी पढ़ेंः Ramayana: भगवान राम बन छाए रणबीर कपूर, रावण के रोल में यश का विराट रूप... रामायण की पहली झलक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे; VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 16:08 IST