अपडेटेड 3 July 2025 at 13:31 IST

Ramayana: भगवान राम बन छाए रणबीर कपूर, रावण के रोल में यश का विराट रूप... रामायण की पहली झलक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे; VIDEO

Ramayana First Glimpse: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया, जिसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के रोल में यश छा गए। वीडियो देख फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Follow : Google News Icon  
Ramayana First Look Out
Ramayana First Look Out | Image: Screengrab

Ramayana First Glimpse: फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए 3 मिनट लंबा एक वीडियो जारी किया। इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश नजर आ रहे हैं। 'रामायण' के फर्स्ट लुक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। फिल्म का पहला पार्ट अगले साल यानी 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई, जिसके बाद फैंस बेसब्री से इसकी पहली झलक का इंतजार कर रहे थे। 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक वीडियो

मेकर्स ने आज (3 जुलाई को) 'रामायण: द  इंट्रोडक्शन' की पहली झलक साझा की। वीडियो 3 मिनट का है, जिसमें फिल्म के किरदारों से रूबरू कराया गया। फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को भी दिखाया गया है। इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते देखा जा सकता है। इसमें कमाल के VFX ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लोगों के खड़े हुए रोंगटे

'रामायण' का फर्स्ट लुक वीडियो आते ही छा गया है। फैंस इसे देख एक्साइटेड हो गए और फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बताने लगे। एक यूजर ने लिखा, "रामायण के साथ ग्लोबल सिनेमा पर राज करने आ रहे हैं रणबीर कपूर।" तो कुछ कह रहे हैं कि वीडियो देख उनके रोंगटे खड़े हो गए।

Advertisement

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। जहां भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर हैं। रावण की भूमिका यश निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी बनी हैं माता सीता। भगवान हनुमान का रोल सनी देओल और लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभाते नजर आएंगे। म्यूजिक लीजेंड्स हंस जिमर और एआर रहमान साथ में मिलकर इस फिल्म का संगीत रच रहे हैं। इनके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति को चुना गया है। वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता कैकैयी और राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: Border 2 के सेट से Diljit Dosanjh ने शेयर किया वीडियो, फिल्म से निकाले जानें की अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 13:31 IST