‘अरे बैठ जा, नहीं तो…’, राजपाल यादव से सबके सामने ये क्या बोल गए अक्षय कुमार? VIDEO देख लोगों ने लगाई क्लास

Akshay Kumar-Rajpal Yadav: फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Akshay Kumar faces heat for 'mocking' Rajpal Yadav | Image: X

Akshay Kumar-Rajpal Yadav: प्रियदर्शन की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर सोमवार को बड़ी धूमधाम से रिलीज किया गया। मुंबई में फिल्म की टीम ने एक शानदार इवेंट रखा था जिसमें अपने यूनिक लुक से अक्षय कुमार ने लाइमलाइट बटोर ली। हालांकि, उनकी एक और क्लिप वायरल हो रही है जिसमें उनका राजपाल यादव से बात करने का अंदाज नेटिजंस को पसंद नहीं आ रहा है।

फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टार कास्ट ने भी शिरकत की थी जहां सभी ने जमकर मस्ती की। 

राजपाल यादव का अक्षय कुमार ने किया ‘अपमान’?

अक्षय कुमार अक्सर अपने मजाकिया बयानों से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार भी वो अपने को-स्टार्स संग मस्ती करते नजर आए। हालांकि, लगता है कि इस बार मामला थोड़ा सीरियस हो गया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख नेटिजंस का कहना है कि अक्षय ने राजपाल का ‘अपमान’ किया है। इसे लेकर खिलाड़ी कुमार को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में अक्षय उनसे बैठने के लिए कह रहे थे। वो बोल रहे थे- ‘बैठो, बैठ जाओ’। जिसके जवाब में राजपाल यादव कहते हैं- ‘एक और कुर्सी मंगवाइए’। फिर अक्षय ने मजाक में कह दिया- ‘अरे बैठ जा, मैं कह रहा हूं। खामखा मैं पेल दूंगा, बैठ जा’। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं, राजपाल भी हंस रहे थे। 

अक्षय कुमार की फैंस ने लगाई क्लास

जबसे ये वीडियो सामने आया है, लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। किसी ने लिखा- ‘मस्ती मजाक अपनी जगह है लेकिन इस तरह किसी का अपमान करना सही नहीं है’। तो किसी और ने कमेंट किया- ‘सम्मान की लाइन कभी क्रॉस नहीं होनी चाहिए’। एक ने लिखा- ‘हां पता है मजाक है, लेकिन सम्मान भी जरूरी है’। हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो एक्टर का बचाव कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि ‘दोनों सालों से दोस्त हैं, ऐसे में लड़के ऐसे ही मस्ती-मजाक करते हैं’। 

ये भी पढ़ेंः सुपरहिट है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी, ‘भूत बंगला’ से पहले दी इतनी आइकॉनिक कॉमेडी मूवीज, आज भी एक-एक सीन है वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 14:43 IST