अपडेटेड 7 March 2025 at 07:45 IST

अक्षय कुमार ने 'जानी दुश्मन' का मजाक उड़ाते हुए सोनू निगम को छेड़ा तो सिंगर ने ऐसे किया रिएक्ट, मजेदार वीडियो वायरल

Akshay Kumar-Sonu Nigam: रिपब्लिक प्लेनरी समिट में अक्षय कुमार ने फिल्म 'जानी दुश्मन' का मजाक बनाया जिसे सुन सोनू निगम भी हंसने लगते हैं।

Sonu Nigam and Akshay Kumar at Republic Plenary Summit | Image: Republic

Akshay Kumar-Sonu Nigam: बॉलीवुड की कई हस्तियों को गुरुवार को रिपब्लिक प्लेनरी समिट में शिरकत करते देखा गया। ये इवेंट भारत मंडपम में रखा गया था जहां सुपरस्टार अक्षय कुमार भी पहुंचे। उन्होंने समिट में फिटनेस की अहमियत को लेकर बात की। इस दौरान, खिलाड़ी कुमार ने अपनी 2002 की फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ को लेकर मजाक भी बनाया जिसपर ऑडियंस में बैठे सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में अक्षय के को-स्टार थे सोनू निगम। सेशन के दौरान एक्टर बता रहे थे कि कैसे हर बड़े कलाकार को जीरो से शुरूआत करनी पड़ती है और एक लंबा सफर तय करना पड़ता है। 

अक्षय कुमार ने कैसे की जीरो से शुरुआत?

सेशन को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी होस्ट कर रहे थे जिन्होंने अक्षय से उनकी जर्नी को लेकर सवाल किया। जवाब में अक्षय ने बताया कि "अगर आप जीवन में कुछ बनना चाहते हैं, तो शुरुआत में कुछ पाने की उम्मीद न करें। जीरो से शुरुआत करें।" जब अर्नब ने कहा, ‘आपने जीरो से शुरुआत की और अब आप यहां हैं। आपकी जिंदगी और दुनिया नहीं बदली है’। तो बॉलीवुड स्टार ने कहा, ‘जीरो की खोज एक भारतीय ने की थी। हर आदमी को जीरो से शुरू करना होता है, तब आगे के नंबर की वैल्यू पता चलती है’। 

अक्षय ने कहा, “मैंने लोगों को कहते सुना है कि गिलास आधा भरा या आधा खाली होता है। चीजों को देखने का एक तीसरा तरीका भी है। चलो गिलास को आधा भरते हैं और इसे पूरा बनाते हैं। यह सोचना बंद कर दो कि कोई आपकी मदद करेगा। केवल आप और आपकी किस्मत, भगवान और आपके माता-पिता का आशीर्वाद... ये ही ऐसी चीजें हैं जो आपको आगे ले जाएंगी। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिए बिना घर से बाहर न निकलें।”

फिल्म ‘जानी दुश्मन’ पर बोले अक्षय कुमार

इतना ही नहीं, एयरलिफ्ट स्टार ने एक बार फिर अपनी फिल्म ‘जानी दुश्मन’ को लेकर मजाक बनाया। उन्होंने सोनू निगम की भी सिंगिंग जर्नी को सराहा और फिल्म जानी दुश्मन पर तंज कसते हुए कहा- “जानी दुश्मन हम दोनों ने नहीं देखी थी। उन्होंने जीरो से शुरुआत की थी। अब वो टॉप सिंगर हैं। मुझे उनसे जलन होती है। मैंने उनसे सीखा है कि सब्र के साथ कैसे काम करना है”। ये सुनकर सिंगर मुस्कुराने लगते हैं।

ये भी पढ़ेंः 'शादी करना चाहती थीं तमन्ना लेकिन विजय ने...'; तो इस वजह से टूटा Tamannaah-Vijay का रिश्ता? सामने आई बड़ी वजह

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 March 2025 at 07:45 IST