अपडेटेड 7 March 2025 at 06:55 IST
'शादी करना चाहती थीं तमन्ना लेकिन विजय ने...'; तो इस वजह से टूटा Tamannaah-Vijay का रिश्ता? सामने आई बड़ी वजह
Vijay Varma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के कथित ब्रेकअप के पीछे अब एक बड़ी वजह सामने आई है जो उनकी शादी से जुड़ी बताई जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप की खबरें इस समय चारों ओर मीडिया में छाई हुई हैं। लस्ट स्टोरीज 2 फेम विजय और तमन्ना ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी और महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार 2023 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। हालांकि, अब मीडिया के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए हैं।
दोनों के कथित ब्रेकअप की खबरें तब बननी शुरू हुईं जब नेटिजंस ने ये नोटिस किया कि तमन्ना और विजय ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरें हटा ली हैं जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि दोनों सेपरेट हो चुके हैं। इस बीच, उनके अलग होने के पीछे की वजह सामने आ गई है।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया क्यों हुए ‘अलग’?
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अलग होने की खबरों के कुछ दिनों बाद, उनके ब्रेकअप की बड़ी वजह सामने आई है। सियासत की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों के बीच दूरियां शादी को लेकर आई हैं। जी हां, रिपोर्ट की माने तो तमन्ना और विजय का रिलेशनशिप शादी और कमिटमेंट की वजह से टूटा है।
35 वर्षीय बाहुबली स्टार कथित तौर पर शादी करना और 'घर बसाना' चाहती थीं लेकिन विजय फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं थे। वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, दोनों ने अभी तक सेपरेशन की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।
Advertisement
ब्रेकअप के बाद भी ‘दोस्त’ हैं तमन्ना और विजय
इससे पहले पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि तमन्ना और विजय का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन उनमें कोई मतभेद नहीं है। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया था कि "तमन्ना और विजय का ब्रेकअप कुछ हफ्ते पहले ही हो गया था लेकिन दोनों अभी भी अच्छे दोस्त बने रहना चाहते हैं। दोनों अपने-अपने शेड्यूल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"
इस बीच, ब्रेकअप की खबरों के बाद मिर्जापुर फेम विजय वर्मा को पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो IIFA 2025 अवॉर्ड के लिए जयपुर जा रहे थे। उनके साथ पाताल लोक फेम अभिषेक बनर्जी भी थे। जब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया तो विजय ने बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कैमरे के लिए पोज भी नहीं दिए और शांति से वहां से चले गए।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 06:55 IST