अपडेटेड 24 March 2026 at 16:18 IST

'एडल्ट फिल्म है Dhurandhar 2, हमारी फैम‍िली...', 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार का बड़ा बयान

Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla: अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को एडल्ड जनरेशन की फिल्म बताई है। वहीं अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को फैमिली एंटरटेनर बताया है।

Follow :  
×

Share


Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla | Image: instagram

Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दोनों फिल्मों को लेकर तुलना भी शुरू हो चुकी है, जिस पर अक्षय ने खुलकर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर क्या बोला है।

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर क्या बोले अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में इंडस्ट्री को आगे बढ़ाती हैं। उनका मानना है कि अगर फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती रहेंगी, तभी इंडस्ट्री में पॉजिटिव माहौल बना रहेगा और दर्शकों को बेहतर कंटेंट देखने को मिलेगा।

'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के आने वाले क्लैश को लेकर दिखे पॉजिटिव

जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ इस समय रिलीज के लिए सही है, तो उन्होंने कहा कि आमतौर पर तीन हफ्तों यानि लगभग 21 दिनों का गैप काफी होता है। ऐसे में दोनों फिल्मों के लिए स्पेस है और यह इंडस्ट्री के लिए भी अच्छा संकेत है।

 

‘धुरंधर 2’ को बताया एडल्ट, ‘भूत बंगला’ को फैमिली फिल्म

अक्षय कुमार ने दोनों फिल्मों के कंटेंट में फर्क बताते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ एक एक्शन से भरपूर और एडल्ट ऑडियंस के लिए बनाई गई फिल्म है, जबकि ‘भूत बंगला’ एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे हर उम्र के दर्शक साथ बैठकर देख सकते हैं।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी और इसे लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढे़ें: रहमान डकैत की मौत वाले सीन में क्यों टूट गई थीं सौम्या टंडन, किया खुलासा
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 16:18 IST