Dhurandhar 2: रहमान डकैत की मौत वाले सीन में टूट गई थीं सौम्या टंडन, अक्षय खन्ना को क्यों मिस कर रही थीं एक्ट्रेस? किया खुलासा

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' में रहमान डकैत की मौत वाले सीन में सौम्या टंडन टूट गई थीं। वह अक्षय खन्ना को काफी मिस कर रही थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2, Saumya Tandon
Dhurandhar 2, Saumya Tandon | Image: instagram

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी, किरदार और निर्देशन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने अपने अनुभव शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने को-स्टार अक्षय खन्ना को मिस करने की बात कही है।

छोटे रोल में भी छोड़ी छाप

'धुरंधर 2' में सौम्या टंडन का रोल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उनके किरदार उल्फत ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ दी है। फिल्म में वह अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन पत्नी के रूप में दिखाई देती हैं। लिमिटेड स्क्रीन टाइम के बावजूद उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है।

इमोशनल सीन रहा सबसे चुनौतीपूर्ण

एक इंटरव्यू के दौरान सौम्या टंडन ने बताया कि फिल्म का सबसे कठिन सीन रहमान डकैत की मय्यत वाला था। इस सीन में उनके किरदार को गुस्सा, दुख और निराशा जैसी कई भावनाओं को एक साथ दिखाना था। उन्होंने कहा कि कई सीन ऐसे थे, जहां बिना डायलॉग के सिर्फ आंखों के जरिए भावनाएं व्यक्त करनी थीं, जो काफी चुनौतीपूर्ण रहा था।

अक्षय खन्ना की कमी महसूस हुई

सौम्या ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म को एक दर्शक के रूप में देखा, तो उन्हें अक्षय खन्ना की कमी साफ तौर पर महसूस हुई। उन्होंने कहा कि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना का प्रदर्शन बेहद शानदार था और उनके बिना कहानी अलग महसूस होती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कहानी के हिसाब से सेकंड पार्ट में यही जरूरी था।

Advertisement

फिल्म की सफलता पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

फिल्म की सफलता को लेकर सौम्या टंडन का मानना है कि 'धुरंधर 2' ने फिल्ममेकिंग और स्क्रीनप्ले के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी काफी मजबूत है, बैकग्राउंड म्यूजिक प्रभावशाली है और हर किरदार को सही महत्व दिया गया है। यही वजह है कि फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है।

यह भी पढ़ें: 'गजनी' प्रोड्यूसर के घर आई खुशी, मधु मंटेना- ईरा त्रिवेदी के घर आया बेटा

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड