Saiyaara जोड़ी ने कंफर्म किया रिलेशनशिप? अनीत का बर्थडे कुछ यूं मनाते दिखे अहान पांडे, केमिस्ट्री ने फिर चुराई लाइमलाइट
Aneet Padda-Ahaan Panday: अनीत पड्डा के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ सेकंड की इस क्लिप में अहान पांडे चम्मच से अनीत को बर्थडे केक खिलाते दिख रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Aneet Padda-Ahaan Panday: इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी खूब ट्रेंड कर रही है। खासतौर पर इसके मेन लीड अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बीते कुछ समय से अफवाहों का बाजार गर्म था कि दोनों रियल लाइफ में भी डेट कर रहे हैं। इस बीच, अनीत के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो गया है।
अनीत पड्डा 23 साल की हो गई हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर को धूमधाम से क्लब में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके साथ इस सेलिब्रेशन में उनके को-स्टार और रूमर्ड बॉयफ्रेंड अहान पांडे भी शामिल हुए थे।
अनीत पड्डा को केक खिलाते दिखे अहान पांडे
अनीत पड्डा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ सेकंड की इस क्लिप में अहान को चम्मच से अनीत को बर्थडे केक खिलाते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही उस दौरान काफी मुस्कुरा रहे थे। बैकग्राउंड में उनकी हिट फिल्म ‘सैयारा’ का ही गाना बज रहा था जिसपर यंग एक्ट्रेस झूमती हुई भी नजर आ रही हैं।
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?
फैंस एक बार फिर अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री को देखकर खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। लोग उनसे ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या वाकई उनका लव ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन हो चुका है। अगर ये सच है तो फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि क्या इस वीडियो में अहान और अनीत ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है।
वीडियो में नोट करने वाली बात ये भी है कि कैसे अहान बर्थडे गर्ल अनीत की आंखों में आंखे डालकर उन्हें केक खिला रहे थे और अनीत भी बाद में केक खाने के बाद ब्लश करने लग जाती हैं। उनकी ये केमिस्ट्री देख एक बार फिर फैंस का दिल पिघल गया है। इस बीच, अहान ने सोशल मीडिया के जरिए अनीत की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। ये तस्वीरें कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 October 2025 at 10:26 IST