अपडेटेड 13 November 2025 at 17:51 IST

Dharmendra: पैपराजी पर भड़के सनी देओल तो सपोर्ट में आईं अमीषा पटेल, बोलीं- बहुत हो गया, फैमिली को अकेला छोड़ दो

Dharmendra Health News: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर उनके परिवारवाले और फैंस काफी चिंतित हैं। जब एक्टर अस्पताल में भर्ती थे, तभी से उनके फैंस उनके घर के बाहर भीड़ लगाकर जमा हो गए थे।

Ameesha Patel supports Sunny Deol | Image: X

Dharmendra Health News: बीते कई दिनों से देओल परिवार धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर परेशान है। परिवार लगातार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल का चक्कर लगा रहा था। अब शोले स्टार घर लौट आए हैं तो यहां भी उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके बेटे सनी देओल घर के बाहर जमा पैपराजी को देख भड़क उठे। उनके सपोर्ट में अब उनकी ‘गदर’ को-स्टार अमीषा पटेल आई हैं।

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर उनके परिवारवाले और फैंस काफी चिंतित हैं। जब एक्टर अस्पताल में भर्ती थे, तभी से उनके फैंस उनके घर के बाहर भीड़ लगाकर जमा हो गए थे। अब चूंकि ‘हीमैन’ घर लौट आए हैं, यहां भी पैपराजी का जमावड़ा देखने को मिल रहा जिसपर सनी आगबबूला हो गए।

भड़के सनी देओल तो सपोर्ट में आईं अमीषा पटेल

सनी देओल के गुस्सा होने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए पैपराजी से देओल परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “मुझे लगता है कि अब समय हो गया है कि मीडिया देओल परिवार को अकेला छोड़ दे और उन्हें उनकी प्राइवेसी दे”। 

पैपराजी पर भड़क उठे सनी देओल

मीडिया कई दिनों से लगातार धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर तरह-तरह की खबरें फैला रही है। ऊपर से पहले अस्पताल और फिर धर्मेंद्र के बाहर खड़े पैपराजी को देख सनी देओल गुस्से से लाल हो गए। 13 नवंबर को आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ‘जाट’ एक्टर अपना आपा खो बैठे और उन्होंने गुस्से में गाली भी दे दी। 

उन्होंने पहले तो हाथ जोड़ते हुए उनसे प्राइवेसी की रीक्वेस्ट की और फिर गुस्सा जताते हुए बोले- "आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं। शर्म नहीं आ रही।" इस दौरान उन्होंने गुस्से में गाली भी दी। फैंस ने भी सनी को सपोर्ट करते हुए पैपराजी को लताड़ लगाई है।

ये भी पढ़ेंः VIDEO: 'शर्म नहीं आती, आपके घर में मां-बाप...', धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच सनी देओल ने खोया आपा, खूब लगाई फटकार

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 17:51 IST