अपडेटेड 13 November 2025 at 11:14 IST

VIDEO: 'शर्म नहीं आती, आपके घर में मां-बाप...', धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच सनी देओल ने खोया आपा, खूब लगाई फटकार

Sunny Deol: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच घर के बाहर पैप्स की मौजूदगी देख सनी देओल का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। वो पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Sunny Deol loses temper
Sunny Deol loses temper | Image: Instagram

Sunny Deol Video: देओल परिवार के लिए यह समय काफी मुश्किल गुजर रहा है। बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही है। बुधवार (12 नवंबर) को ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाया गया। 

परिवार ने कहा है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है। फैमिली ने मीडिया और फैंस से उन्हें इस समय बार-बार प्राइवेसी देने की भी मांग की है। इस बीच घर के बाहर पैपराजी की मौजूदगी देख सनी देओल का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। वीडियो उनके घर के बाहर का बताया जा रहा है।

पैप्स पर भड़के सनी देओल

गुरुवार (13 नवंबर) सुबह सनी देओल जब घर से बाहर निकले, तो वहां पैपराजी को मौजूद देख उन पर भड़क गए। वीडियो में वो हाथ जोड़ते हुए चिल्लाते हुए बोले, "आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं। शर्म नहीं आ रही।" इस दौरान उन्होंने गुस्से में गाली भी दी।

Advertisement

सनी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोग इसके लिए उन्हें सपोर्ट करते भी नजर आए और उनके गुस्से को जायज बताया।

इससे पहले बीते दिनों जब धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर फैली, तब भी उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल बुरी तरह से भड़क उठी थी।  

Advertisement

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

89 साल के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को 1 नवंबर को अस्पताल में उस वक्त भर्ती कराया गया, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वो कई दिनों तक हॉस्पिटल में ही एडमिट रहे। इस दौरान उनकी हालत लगातार नाजुक बताई जा रही थी। बुधवार (12 नवंबर) सुबह धर्मेंद्र को करीब 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

अस्पताल के डॉ. राजीव शर्मा ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि आवश्यक उपचार के बाद धर्मेंद्र जी पूरी तरह संतुष्ट हैं और स्थिर स्थिति में घर लौट गए हैं। डॉक्टरों की एक टीम उन्हें घर पर भी विजिट कर रही है और उनकी हेल्थ पर लगातार नजर रख रही है।

फैमिली ने की मीडिया और फैंस से की ये अपील

वहीं, धर्मेंद्र को डिस्चार्ज मिलने पर एक फैमिली का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। बयान में कहा गया, "धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाजी न लगाएं और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।"

यह भी पढ़ें: Govinda Discharged: धर्मेंद्र के बाद गोविंदा भी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, देर रात हुए थे भर्ती, खुद बताया हुआ क्या था?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 11:14 IST