अल्फा के बाद Dhamaal 4 की रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर इस दिन धमाल मचाने आ रहे हैं अजय देवगन
यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा' की रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब अजय देवगन ने भी अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर से ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
पिछले कई दिनों से Alpha और Dhamaal 4 जैसी 2 नई फिल्मों की रिलीज डेट की चर्चाएं चल रही थी। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि अल्फा और धमाल 4 अपनी रिलीज डेट से एक-एक हफ्ते पहले रिलीज हो सकती है। लेकिन दोनों फिल्मों के निर्माताओं की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ नहीं कहा जा रहा था। लेकिन अब दोनों फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर सभी आशंकाएं दूर हो गई है।
बुधवार को यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म ‘अल्फा' का पहला पोस्टर और टीजर जारी किया जिसमें फिल्म को 3 जुलाई को सिनेमा घर में रिलीज करने का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं।
धमाल 4 कब होगी रिलीज
फिल्म अल्फा के टीजर के बाद अब अजय देवगन ने भी एक्स पर अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर से ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। 'धमाल 4' फिल्म अल्फा के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को सिनेमा घर में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन अब अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हो रही है तो धमाल 4 भी एक हफ्ते पहले 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 12 जून को पेश होगा।
धमाल 4 की कास्ट
फिल्म ‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मांजरेकर, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। तो वहीं निर्माण अजय देवगन के साथ भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक और आनंद पंडित ने किया है।
दोनों फिल्म अलग-अलग जॉनर की
अल्फा में जहां दर्शकों को आलिया भट्ट और शर्वरी का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। तो वहीं फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट 'धमाल 4' भी एक कॉमेडी फिल्म रहेगी। इससे दो हफ्तों में दर्शकों का मनोरंजन अलग-अलग प्रकार की फिल्मों से होगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 08:35 IST