'बुरे वक्त की साथी और बच्चों की मां...', संजय दत्त ने खास अंदाज में दी पत्नी मान्यता को जन्मदिन की बधाई, Photos

Sanjay Dutt Instagram: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्यारा पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया है।

Sanjay Dutt, Maanayata Dutt birthday, | Image: instagram

Sanjay Dutt Instagram: 22 जुलाई को एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का जन्मदिन था, और इस खास मौके पर संजय ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करके उन्हें बहुत ही खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

बुधवार को संजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी के साथ मुस्कुराते हुए बेहद प्यारे अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के जीवन के कई खुशनुमा पल नजर आ रहे हैं, इतने सालों में उनका रिश्ता कितना मजबूत हुआ है। इन तस्वीरों के साथ संजय ने एक बहुत ही प्यारा और दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की और मुश्किल समय में उनका साथ निभाने के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया।
संजय ने अपने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी मां, आप सबसे अच्छी मां, पत्नी, दोस्त और मेरी सबसे प्रिय हैं, मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद और मुझे दो प्यारे बच्चे देने के लिए भी धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा कि मैं भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल से आप खूब तरक्की करें और मैं हमेशा आपकी सफलता और खुशी के लिए दुआ करता रहूं, मां आपको बहुत सारा प्यार और जन्मदिन मुबारक हो, जय भोलेनाथ।

 

फैंस और सोशल मीडिया पर प्यार की बाढ़

संजय के इस प्यार भरे मैसेज ने तुरंत सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया, और कमेंट बॉक्स में फैंस ने मान्यता को जन्मदिन की बधाइयां देनी शुरू कर दीं तथा इस जोड़े के अटूट रिश्ते की जमकर तारीफ की।
आपको बता दें कि संजय और मान्यता ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरवरी 2008 में गोवा में एक प्राइवेट समारोह के दौरान शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही मान्यता ने संजय के जीवन के हर उतार-चढ़ाव और संघर्ष में एक मजबूत ढाल बनकर उनका साथ दिया है। इन सभी सालों में इस कपल ने हमेशा परिवार की अहमियत और हर हाल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की बात को साबित किया है, जिसे वे अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

इस प्यारे जोड़े के घर अक्टूबर 2010 में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था, जिनमें उनके बेटे का नाम शाहरान और बेटी का नाम इकरा है। संजय अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अपनी पत्नी की इस बात के लिए बहुत सराहना करते हैं कि उन्होंने इतने प्यार से परिवार को बांधकर रखा और मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत दी।

यह भी पढ़ें: नहीं थमी 'धमाल 4' की रफ्तार, अजय देवगन की फिल्म की 12वें दिन की कमाई

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 July 2026 at 11:25 IST