Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार भी नहीं थमी 'धमाल 4' की रफ्तार, जानिए अजय देवगन की फिल्म की 12वें दिन की कमाई

Dhamaal 4 BO Collection Day 12: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को रिलीज हुए बारह दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Dhamaal 4 BO Collection Day 12
Dhamaal 4 BO Collection Day 12 | Image: X

Dhamaal 4 BO Collection Day 12: अजय देवगन की मुख्य भूमिका और इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है। यह एडवेंचर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर गुजरते दिन के साथ इसके कलेक्शन में बेहतरीन इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए रखी है। आइए जानते हैं फिल्म के अब तक का टोटल कलेक्शन।

12वें दिन भी जारी रही कमाई की रफ्तार

अजय देवगन की यह लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' रुकने का नाम नहीं ले रही है। दूसरे सोमवार को अच्छी पकड़ बनाए रखने के बाद, इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को एक बार फिर अपनी रफ्तार बढ़ाई और शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं। दर्शकों की तरफ से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और परिवार के साथ फिल्म देखने आ रहे दर्शकों के लगातार समर्थन की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। बाजार में नई रिलीज द ओडिसी के आने के बावजूद दर्शकों के बीच 'धमाल 4' का क्रेज बिल्कुल कम नहीं हुआ है।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन

पहला हफ्ता: 96 करोड़ रुपये
आठवां दिन: 5.50 करोड़ रुपये
नवावां दिन: 10.25 करोड़ रुपये
दसवां दिन: 12.75 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन: 3.25 करोड़ रुपये
बारहवां दिन यानी: 4 करोड़ रुपये

इन सभी आंकड़ों को मिलाकर भारत में इस फिल्म का 12 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 131.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन 156.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ा

'धमाल 4' ने इससे पहले फिल्म 'सिकंदर' के 129.95 करोड़ रुपये के कलेक्शन के आंकड़े को पीछे छोड़ा था। वहीं अब 12वें दिन इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर' के 131 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। अब इसकी नजरें अक्षय कुमार की ही दूसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के 136.98 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी हैं। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखकर ऐसा साफ लग रहा है कि यह जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर जाएगी और साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब अपने नाम कर लेगी।

बजट रिकवरी के करीब पहुंची फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धमाल 4' को बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं रिलीज के 12 दिनों के भीतर ही इसने 131.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस तरह से फिल्म ने अपने कुल बजट का लगभग 87.83 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अपने तीसरे वीकेंड तक अपनी पूरी लागत निकाल लेगी और बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म का टैग पूरी तरह हासिल कर लेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से 21 मौतें, दिल्ली से बिहार तक 16 राज्यों में झमाझम बारिश

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड