अपडेटेड 1 August 2025 at 20:15 IST
71st National Film Award: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 12th Fail का जलवा, विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर, किसे मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड?
71st National Film Award: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्रांत मैसी ने अपने नाम किया। 12वीं फेल फिल्म के लिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला। वहीं, रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। देखें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट...
71st National Film Award: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान आखिरकार हो गया है। इस बार इन अवॉर्ड्स में विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' छाई रहीं। वहीं, सान्या मल्होत्रा की ओटीटी रिलीज फिल्म ने भी बड़ा खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं इस बार किसकी झोली में कौन-सा अवॉर्ड गिरा?
इस बार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला। फिल्म ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम लिए। इसके अलावा 'द केरल स्टोरी' को जहां बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता।
रणबीर कपूर की 'एनिमल' का नाम भी लिस्ट में है। 'जवान' के गाने 'चलेया' के लिए शिल्पा रॉव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। वहीं, वैभवी मर्चेंट ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'ढिंढोरा बाजे' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड जीत लिया है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट:
- बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- बेस्ट फीचर हिंदी फिल्म: कटहल
- बेस्ट एक्टर लीड रोल: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे)
- बेस्ट डायरेक्शन: सुदीप्तो सेन ( द केरल स्टोरी)
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- स्पेशल मेंशन: एमआर राजकृष्णन (एनिमल - री-रिकॉर्डिंग)
- बेस्ट तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
- बेस्ट तमिल फिल्म: पार्किंग
- बेस्ट पंजाबी फिल्म: गोद्दे गोद्दे चा
- बेस्ट ओडिया फिल्म: पुष्करा
- बेस्ट मराठी फिल्म: श्यामची आई
- बेस्ट मलयालम फिल्म: उल्लुझुकु
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म: कंदीलु- द रे ऑफ होप
- बेस्ट गुजराती फिल्म: वश
- बेस्ट बंगाली फिल्म: डीप फ्रिज
- बेस्ट असमिया फिल्म: रोंगटापु 1982
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन फिल्म: हनु-मान (तेलुगु)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- बेस्ट लिरिक्स: बलगम (तेलुगु)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: वाथी(तमिल)- जी वी प्रकाश कुमार
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन हिंदी: एनिमल- हर्षवर्धन रामेश्वर
- बेस्ट मेकअप हिंदी फिल्म: श्रीकांत देसाई (सैम बहादुर)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर: दिव्या गंभीर-सचिन लावलेकर, निधी गंभीर (सैम बहादुर)
- बेस्ट साउंड डिजाइनर: सचिन सुधाकरन, हरिहरण मुरलीधरण (एनिमल)
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल: विजय राघवन (पुक्कलम), सोमू भास्कर (पार्किंग)
- बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सर्पोटिंग रोल: उर्वशी (उल्लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (चलेया- जवान)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: प्रशांतनु मोहपात्रा (द केरल स्टोरी)
- बेस्ट डायलॉग राइटर: दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
- बेस्ट स्क्रीन प्ले: साई राजेश नीलम (बेबी- तेलुगु)
- बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: सुकृति वेनी (गांधी कथा चेतु), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात (नाल 2)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 20:15 IST