Movie Release: कॉमेडी, हॉरर, म्यूजिक और पॉलिटिक्स का डबल डोज, 15 मई को सिनेमाघरों में आएंगी ये 4 फिल्में

Movie Release: इस फ्राइडे थिएटर में फुल ऑन कॉमेडी, हॉरर, म्यूजिक और पॉलिटिक्स का डोज मिलने वाला है। 15 मई को चार नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Follow :  
×

Share


Movie Release | Image: social media

Movie Release: अगर आप इस फ्राइडे थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 15 मई आपके लिए खास होने वाला है। इस दिन सिनेमाघरों में एक साथ 4 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों में रोमांटिक कॉमेडी, हॉरर, पॉलिटिकल ड्रामा और म्यूजिक बेस्ड कंटेंट का तड़का देखने को मिलने वाला है। लंबे समय से दर्शकों को इन फिल्मों का इंतजार था। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।

‘पति पत्नी और वो दो’

लिस्ट में पहला नाम आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और राकुल प्रीत स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक फॉरेस्ट ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने प्रजापति नाम के फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म कपल्स के लिए एक अच्छा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है।

‘आखिरी सवाल’

दूसरे नंबर पर Sanjay Dutt की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ अमित साध, समीरा रेड्डी, नमाशी चक्रवर्ती और नीतू चंद्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म आरएसएस की 100 सालों की यात्रा और उसकी बदलती सोच पर आधारित बताई जा रही है। पॉलिटिकल ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है।

‘आई.आई.जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’

तीसरे स्थान पर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘आई.आई.जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ का नाम शामिल है। फिल्म की कहानी एक बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अचानक जॉम्बीज का हमला हो जाता है। हॉरर और कॉमेडी का मिक्स दर्शकों को पूरी फिल्म के दौरान बांधे रखने का दावा कर रहा है।

‘बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट - द टूर’

लिस्ट में आखिरी नाम पॉप स्टार बिली इलिश की फिल्म ‘बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट - द टूर’ का है। इस फिल्म में बिली इलिश के वर्ल्ड टूर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। यह फिल्म 15 मई को 3D फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: सत्तू के चीले से करें दिन की हेल्दी शुरुआत,लू से बचाएगा-पेट रहेगा ठंडा

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 May 2026 at 23:07 IST