Sattu Chilla Recipe

Sattu Chilla Recipe: गर्मियों में सत्तू के चीले से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, लू से बचाएगा और पेट को रखेगा ठंडा; देखें विधि

Sattu Chilla Recipe: भीसड़ गर्मी में अगर आप भी अपने दिन की हल्दी शुरुआत करना चाहते हैं, तो सत्तू का चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वेट लॉस के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू चीला बनाने की सामग्री

सत्तू: 1 कप
दही: 2 बड़े चम्मच
सब्जियां: बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया
मसाले: अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक
पानी: बैटर बनाने के लिए
तेल/घी: सेकने के लिए

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सत्तू डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी और दही मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न रहें। घोल न तो ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस घोल में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और खूब सारा हरा धनिया डालें। इसमें अजवाइन को हाथों से रगड़कर डालें। फिर नमक और मसाले मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गरम करें। उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं और उसे चारों तरफ फैला दें। जब तवा मीडियम गरम हो जाए, तो आंच धीमी कर दें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़ा चम्मच बैटर तवे के बीच में डालें और उसे धीरे-धीरे गोलाकार में फैलाएं। इसे बहुत ज्यादा पतला न करें क्योंकि सब्जियों की वजह से यह टूट सकता है।

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें। जब ऊपर की सतह सूखी दिखने लगे, तो इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस तरह से आपका गरमा-गरम सत्तू का चीला तैयार हो जाएगा। इसे पुदीने की तीखी चटनी, आम के अचार या ताजे दही के साथ खाना सबसे बेस्ट रहेगा। ये चीला वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है। 

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड