Exclusive Video: मैरून कलर की साड़ी और वेलकम टू जंगल का 'घिस-घिस' वाला गाना... रिपब्लिक के मंच पर अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके, बना दिया पूरा माहौल

अक्षरा सिंह ने 'वेलकम टू द जंगल' के सॉन्ग 'घिस घिस घिस' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया।

Republic Manthan Summit 2026: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मंच पर उन्होंने न सिर्फ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बात की, बल्कि अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सॉन्ग 'घिस घिस घिस' पर शानदार परफॉर्मेंस भी दी।

मगर कार्यक्रम के दौरान तब बड़ा सरप्राइज मिला जब एक्ट्रेस ने खुद 'एगो साड़ी ला द राजा जी' 'प्यार-व्यार के चक्कर में मैं रहती नहीं' गाना गुनगुनाया। उनकी इस बेहतरीन गायकी को देख फैंस उनके कायल हो गए।

July 19, 2026

शादी के सवाल पर अक्षरा ने बयां किया डर?

इस दौरान अक्षरा सिंह से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आप हमारे पड़ोस की चाची बन गए हैं क्या? तो आपको हमारी शादी की चिंता क्यों है? अभी तो मैं इतना न्यूज सुन रही हूं कि शादी को लेकर डर बैठ गया है। लड़का लड़की से डर रहा है और लड़की लड़के से। बहुत अलग तरीके का माहौल चल रहा है। वातावरण बदलना चाहिए। अभी तक तो मैंने सोचा नहीं है। ये डर जब तक शांत नहीं होगा तब तक तो और सोचना जोखिम भरा (Risky) है।

विवादों से दूर रहने लगीं हैं एक्ट्रेस? 

विवादों से दूर रहने पर अक्षरा सिंह ने कहा, 'जिंदगी नॉर्मल जीने में मजा आता है क्या? दुख है तो सुख है, सुख है तो दुख है। अगर एकदम खुश रहेंगे तो दुख का आनंद कैसे आएगा और सिर्फ दुखी रहेंगे तो खुशी का मतलब कैसे पता चलेगा। मैं विवादों को भी सकारात्मक रूप से लेती हूं। मुझे लगता है कि कंट्रोवर्सी भी कहीं न कहीं आपको और सशक्त और मजबूत बनाता है। मैं कंट्रोवर्सी को एनर्जी के रूप में लेती हूं। मेरा मानना है कि उसी ऊर्जा को इकट्ठा करके आगे अपने काम में और समर्पण के साथ लगा सकती हूं। कह सकते हैं कि जिसकी निंदा है वही जिंदा है।'

जब पूरी तरह टूट गई थीं एक्ट्रेस, खुद बताया

अक्षरा सिंह ने अपने पुराने दिनों को भी याद कर बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगा कि सबकुछ खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, 'ये मैंने बड़ी ही कम उम्र में देख लिया था। वो समय 2018 था जिसे मैं जिंदगी में पलटकर कभी देखना नहीं चाहूंगी। लेकिन अगर मैं उसे सकारात्मक रूप से लूं तो वही हिस्से ने थोड़ा मुझे मजबूत भी बना दिया। वही एक सफर रहा था। वहां से अब तक का सफर जारी है जो आप सभी के सामने है।'

यह भी पढ़ें: 'TMC अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन चुकी है', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी पर किया तीखा पलटवार, बोलीं- मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा...
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 18:29 IST