'TMC अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन चुकी है', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी पर किया तीखा पलटवार, बोलीं- मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा...

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन और दफ्तर तोड़े जाने को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी पार्टी का अब कोई अस्तित्व बचा ही नहीं है। यह पार्टी अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन चुकी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agnimitra Paul lashes out at Abhishek Banerjee
अभिषेक बनर्जी पर बरसीं अग्निमित्रा पॉल | Image: ANI

Agnimitra Paul Counterback on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की फायरब्रांड नेता से सुवेंदु सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमसी अब टुकड़े-टुकड़े गैंग में तब्दील हो चुकी है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन और दफ्तर तोड़े जाने को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में तीखे तेवर अपनाते हुए चेतावनी भरे लहजे में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर 2031 में सरकार बदलती है तो फिर भाजपा के कार्यालयों के साथ भी ऐसा ही सुलूक किया जा सकता है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी मोर्चा संभालते हुए अभिषेक बनर्जी पर करारा पलटवार किया है।

अग्निमित्रा पॉल का अभिषेक बनर्जी पर निशाना

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'उन्होंने यह बयान किस पार्टी की तरफ से दिया है? क्योंकि टीएमसी पार्टी का अब कोई अस्तित्व बचा ही नहीं है। यह पार्टी अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन चुकी है।'

'इनका अहंकार और घमंड अब तक नहीं टूटा'

वह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा, 'तृणमूल कांग्रेस पार्टी खुद अस्तित्व में नहीं है। बंगाल की जनता ने इसे उखाड़ फेंककर खत्म कर दिया है। बावजूद इसके इन्होंने अब तक कोई सबक नहीं सीखा। इन लोगों का घमंड और अहंकार अब तक वैसे का वैसा ही है। इसका जवाब जनता देगी।'

Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को दी खुली चुनौती

बीते दिनों अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वे सभी ममता बनर्जी के नेतृत्व को स्वीकार कर लेते हैं और टीएमसी में लौट आते हैं तो वह महज एक घंटे में सभी राजनीति पदों से इस्तीफा ले सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा था, 'अगर किसी को मुझसे कोई दिक्कत है, तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं 60 MLA चले गए, कुछ लोग चले गए, 20 MP चले गए। मैं आपको चुनौती देता हूं, ममता बनर्जी के पास वापस आ जाइए। मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। 24 घंटे छोड़िए, 1 घंटे दिए। आप यही कह रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी छोड़ देंगे तो हम पार्टी में लौट आएंगे। आप 3 बजे आइए; मैं 4 बजे पद छोड़ दूंगा।'

Advertisement

उनकी बात कर समय बर्बाद नहीं करूंगी- अग्निमित्रा पॉल

अभिषेक बनर्जी की इस चुनौती पर भी अग्निमित्रा पॉल ने तंज कसते हुए कहा कि मैं उनके बारे में क्यों बात करूं? उनका बंगाल की जनता के जीवन में क्या योगदान रहा है? वो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। पार्टी में भी चांदी की चम्मच के साथ ही कदम रखा और पदों पर आगे बढ़ते गए। उन्होंने यह भी कहा कि वो ममता बनर्जी के भतीजे हो सकते हैं, लेकिन मेरे नहीं हैं। उन्होंने कोई योगदान नहीं दिया। मैं उनके बारे में बात कर अपने समय की बर्बादी नहीं कर सकती।  

यह भी पढ़ें: मझधार में ममता की TMC... भतीजे अभिषेक बनर्जी का फूटा गुस्सा, कहा- बागियों ने BJP से डील की, वे वापस आएं तो मैं 1 घंटे के अंदर दूंगा इस्तीफा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड