अपडेटेड 9 March 2025 at 14:00 IST

Haryana Election: पानीपत में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी

पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक चार लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से लगभग 16 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Follow :  
×

Share


पानीपत में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी | Image: ANI

पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक चार लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से लगभग 16 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 365 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

 

पानीपत नगर निगम में महापौर पद के लिए चार उम्मीदवार और 26 पार्षद पदों के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले दो मार्च को सात नगर निगमों - गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए उपचुनाव तथा 21 नगर निगम समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव भी दो मार्च को हुए थे।

 12 मार्च को आएंगे नतीजे

मतों की गिनती 12 मार्च को होगी और पानीपत समेत सभी नगर निकायों के नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल में कहा था कि नगर निकाय चुनाव भाजपा जीतेगी और ‘‘ट्रिपल इंजन’’ सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। वहीं, कांग्रेस ने मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें: BIHAR: अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, होगा बड़ा एक्शन

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 14:00 IST