'कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में खुशी मनेगी', फवाद की 'राहुल ऑन फायर' टिप्पणी पर CM योगी ने घेरा
फवाद चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ करके उन्हें सियासी विवाद में फंसा दिया है। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों का साथ है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
CM Yogi Adityanath: भारत में चुनावी माहौल के बीच पाकिस्तानी नेताओं की एंट्री ने कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करके उन्हें सियासी विवाद में फंसा दिया है। पाकिस्तानी नेता के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की खिंचाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों का साथ है।
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के 'राहुल ऑन फायर' वाले बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आज चुनाव अपने चरम पर है। देश के दुश्मन पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देश को देखना चाहिए कि पाकिस्तान कैसे राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहा है।' सीएम योगी ने कहा कि पुलवामा हमले का बेशर्मी से समर्थन करने वाले पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री अब राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि 'कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मन के साथ'। अगर कांग्रेस को कहीं सफलता मिलती है तो इससे पाकिस्तान खुश होता है।
'कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई है'
उन्होंने कहा कि मोदी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी, लेकिन कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में खुशी मनेगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई है। अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन किया। कांग्रेस की भ्रष्ट नीति के कारण नक्सलवाद भी तेजी से फैला था। मोदी जी के कार्य से आतंकवाद और नक्सलवाद ठीक हुआ है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 3 May 2024 at 11:08 IST