अपडेटेड 22 November 2024 at 17:48 IST

UP उपचुनाव रिजल्ट से पहले केशव मौर्य का बड़ा दावा- BJP 9 सीटों पर जीत रही, सपा हार की स्क्रिप्ट...

UP By-election 2024: यूपी के 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को आ रहा है। उससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम ने सभी सीटों पर जीत का दावा कर दिया।

Follow :  
×

Share


UP के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया। | Image: PTI

UP By-election 2024: उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। 9 सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम 22 नवंबर को आने वाला है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी रिजल्ट को लेकर जीत का दावा कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी का कहना है कि जनता अब बदलाव चाहती है, इसलिए जीत उनकी होगी। रिजल्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 9 सीटों पर जीत का दावा कर दिया।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "बीजेपी 9 की 9 सीटें जीते तो आश्चर्य नहीं होगा। यूपी के साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र के भी नतीजे आ रहे हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में भी बीजेपी गठबंधन बड़े अंतर से चुनाव जीत रहा है। एग्जिट पोल से भी अच्छे नतीजे मतगणना के बाद आएंगे।"

हार से पहले स्क्रिप्ट तैयार कर रही सपा: केशव प्रसाद मौर्य

वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में साइकिल रुक जाएगी। अखिलेश यादव की पूरी मंडली अपने कार्यकाल को याद करें। कहीं पर भी चुनाव आयोग के निर्देशों के विपरीत कोई काम नहीं हुआ। सपा हारने से पहले चुनाव की स्क्रिप्ट तैयार करती है। अगर चुनाव जीत जाए तो भाजपा का माहौल खराब है, अगर चुनाव हार जाए तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को लोग दुष्प्रचार करना बंद करें। गुंडे माफिया बलात्कारी लोग इनकी पार्टी में हैं।"

समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी है: केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सवालों के जवाब दें। फर्जी पीडीए पर अखिलेश यादव जवाब दें। यूपी में 25 करोड़ जनता एक साथ है। जैसे हिंदू वैसे मुसलमान। समाजवादी समाप्तवादी पार्टी है।

यूपी में MATRIZE के एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिल रही है। यूपी की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में NDA को 7 सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं INDI गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कम से कम 90 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें 14 उम्मीदवारों के साथ गाजियाबाद पहले नंबर पर रहा और सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में ये सीटें समाजवादी पार्टी (एसपी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के बीच बंट गईं थी। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आने हैं, लेकिन उससे पहले MATRIZE एग्जिट पोल सामने आया।

किस सीट पर किसकी जीत?

कटेहरी - BJP 
करहल - कांटे की टक्कर, सपा की जीत संभव
मीरापुर - BJP
गाजियाबाद - BJP
मझवां- BJP
सीसामऊ - BJP
खैर - BJP
फूलपुर - BJP 
कुंदरकी - कांटे की टक्कर, सपा की जीत संभव

इसे भी पढ़ें: वक्फ बिल पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का छलका दर्द, कहा-BJP की मनसा कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 17:48 IST