अपडेटेड 14 September 2024 at 07:46 IST

PM मोदी आज J&K में चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत, कुरुक्षेत्र में भी फूंकेंगे बिगुल; ये है शेड्यूल

Haryana-J&K Assembly Election 2024: PM मोदी आज जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे।

Follow :  
×

Share


Prime Minister Narendra Modi | Image: PTI

Haryana-J&K Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे। जम्मू कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित कर बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत पीएम की ओर से की जाएगी। PM  दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डोडा पहुंचेंगे और फिर रैली को संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जम्मू के डोडा पहुंचेंगे। इसके बाद 1 बजकर 15 मिनट  पर रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इस रैली में पीएम मोदी डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की आठ विधानसभा सीटों के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

डोडा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे PM

इससे पहले प्रधानमंत्री ने साल 2014 के विधानसभा चुनाव में किश्तवाड़ में रैली को संबोधित किया था। अब दशको बाद डोडा में प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है। लगभग चार दशक बाद कोई पीएम डोडा में पहली बार चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहा है। इससे पहले चिनाब घाटी के जिले डोडा में आखिरी प्रधानमंत्री यात्रा 1982 में हुई थी। डोडा में पीएम मोदी की विशाल रैली के मद्देनजर इसकी तैयारी के लिए भाजपा ने सभी स्तर के प्रयास किए हैं। रैली के शांतिपूर्ण संचालने को सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

कुरुक्षेत्र में चुनाव प्रचार का फूंकेंगे बिगुल

पीएम मोदी डोडा में रैली को संबोधित करने के बाद हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। प्रधानमंत्री करीब 3 बजकर 45 मिनट कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। इसके बाद लगभग साढ़े 4 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। खबर है कि प्रधानमंत्री इस रैली में 23 बीजेपी प्रत्याशियों के लिए सपोर्ट मांगेंगे।

BJP

हरियाणा और जम्मू में कब होंगे चुनाव?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता से पहले ही पीएम मोदी की रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील कर चुके हैं। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ J&K और हरियाणा में PM मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, आज हनुमान मंदिर में माथा टेकेंगे CM केजरीवाल

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 07:16 IST