विधानसभा चुनावों के रुझान में परिवारवाद को जनता ने दिया जोर का झटका, जानिए कौन कहां से चल रहा पीछे?
Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुती तो झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला INDI अलायंस बढ़त बनाए हुए हैं।
Maharashtra-Jharkhand Election Results: देश के चुनावों में परिवारवाद हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद के मुद्दे पर अन्य राजनीतिक पार्टियों को घेरते रहे हैं। हालांकि परिवारवाद को सबसे बड़ा झटका अब महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में लगा है। दोनों ही राज्यों की जनता ने परिवारवाद को लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं को जवाब दिया है।
महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव नतीजे किए जा रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे तक चुनाव के रुझानों में काफी उलटफेर हुआ है। महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुती तो झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला INDI अलायंस बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि हैरान करने वाले नतीजे उन नेताओं के लिए हैं, जिनकी राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए उनकी अगली पीढ़ी मैदान में उतरी है। खासकर महाराष्ट्र से झारखंड तक कई युवा नेता रुझानों में पिछड़े हुए हैं।
झारखंड में राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले उम्मीदवारों की स्थिति
- दुमका: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन पीछे
- गांडे: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे
- जामताड़ा: हेमंत सोरेन की सीता सोरेन पीछे
- घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन आगे
- जगन्नाथपुर: मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पीछे
- पोटका: अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा आगे
- जमशेदपुर पूर्व: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू आगे
महाराष्ट्र में राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले उम्मीदवारों की स्थिति
- माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पीछे
- वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे आगे
- सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल पीछे
- बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार पीछे
- बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी पीछे
- भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण आगे
- कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे आगे
- निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर आगे
- कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ आगे
- काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख पीछे
- विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत आगे
महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजे
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन बढ़त बनाते हुए दिख रहा है। बीजेपी दोपहर साढ़े 12 बजे तक के रुझानों में 126 सीटों पर बढ़त लेकर सबसे आगे है, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना भी 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त लेकर चल रही है। अजित पवार की एनसीपी को 38 सीटों पर बढ़त हासिल है। इधर, महाविकास अघाड़ी में दोपहर साढ़े 12 बजे तक के रुझानों में शिवसेना-यूबीटी 19, कांग्रेस 19 और शरद पवार की एनसीपी को 13 सीटों पर बढ़त है।
झारखंड में दोपहर साढ़े 12 बजे तक बीजेपी रुझानों में 29 सीटें लेकर सबसे आगे है। जेएमएम 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 14, राजद को 4, सीपीआई एमएल-एल को 2 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। उसके अलावा आजसू-जदयू और एलजेपी (रामविलास) पार्टियों को 1-1 सीट पर बढ़त है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 12:55 IST