अपडेटेड 15 October 2024 at 14:48 IST

Maharashtra Election 2024: BJP अध्यक्ष बोले- महायुति पूरी तरह तैयार, 2-3 दिन में सीट शेयरिंग पर ऐलान

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती है तो डबल इंजन की सरकार जनता का भला कर सकती है।

Follow :  
×

Share


Maharashtra BJP Chief Chandrashekhar Bawankule | Image: Facebook

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की PC होगी, जिसमें दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन का जोश हाई दिख रहा है। अलायंस के नेताओं का कहना है कि वह महाष्ट्र चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राज्य में फिर से उनकी महायुति की सरकार बनने जा रही है।

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि तीनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया। अगले दो से तीन दिनों में इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

तीनों पार्टियों का फॉर्मूला तय- BJP प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "महायुति चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम सबसे आगे जाएंगे। हमारी तीनों पार्टियों का फॉर्मूला भी तय है। 2-3 दिन में यह सामने आ जाएगा। महायुति लोगों के पास जाएगी, हम अपना घोषणापत्र उन्हें देंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि PM मोदी की सरकार अगले 5 साल के लिए सत्ता में है। अगर महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती है तो डबल इंजन की सरकार लोगों का भला कर सकती है। महाराष्ट्र को विकास की ओर ले जा सकती है। अगर कांग्रेस को 1 वोट भी जाता है तो इससे विकास में बाधा आएगी।

महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच मुकाबला

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं और बहुमत का आकड़ा 145 सीट है। फिलहाल 201 सीटों के साथ महायुति गठबंधन सत्ता पर काबिज है। इस बार के चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

तारीखों का ऐलान होने को है, लेकिन अबतक दोनों ही गठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसके लिए बातचीत और बैठकों का दौर लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: MVA और महायुति में कौन मारेगा बाजी? विधानसभा में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 October 2024 at 14:48 IST