अपडेटेड 10 November 2024 at 15:15 IST

Manifesto: महाराष्ट्र के लिए BJP की 25 गारंटी... किसान-महिला से जुवा तक, हर तबके के लिए कुछ खास वादा

अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र जारी किया है। इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

Follow :  
×

Share


महाराष्ट्र में अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। | Image: Video Grab

Maharashtra Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने कई बड़े चुनावी वादे किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में बीजेपी के 'संकल्प पत्र' जारी किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्थर की लकीर होते हैं। केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, तो हम हमारे संकल्पों को सिद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस संकल्प पत्र के माध्यम से महापुरुषों की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी रखा है। अराजकता फैलाकर विकास के नाम पर विफल राज्य देने वालों की विफलताओं से बोध लेकर मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित महाराष्ट्र के लिए योजनाएं भी हमारे इस संकल्प पत्र में हैं। अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए हम जो संकल्प पत्र लेकर आए हैं, उसमें 25 मुद्दे देवेंद्र फडणवीस ने रखे हैं। 

BJP

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज जाएंगे झारखंड,भव्य रोड शो के साथ दो रैलियों को करेंगे संबोधित

महाराष्ट्र के लिए बीजेपी की '25 गारंटी'

  1. लाडली बहना योजना में बढ़ोतरी होगी।
  2. वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी होगी।
  3. हर गरीब का सपना होगा साकार, भाजपा-महायुतिया खाद्य सुरक्षा और सही घर देगी।
  4. किसानों के लिए कर्ज माफी और किसान सम्मान निधि को 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने का वादा।
  5. महंगाई को काबू करने का वादा।
  6. 10 लाख युवाओं को उनके भविष्य के लिए मासिक 10 हजार का मानदेय।
  7. 45 हजार गांवों में रास्ते बनाने का काम होगा।
  8. आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा कवरेज। उनका मासिक वेतन 15 हजार तक बढ़ाने का वादा।
  9. बिजली बिल में 30% की कमी, सौर और नवीकरणीय ऊर्जा पर फोकस।
  10. सरकार बनने के 100 दिन के अंदर विजन महाराष्ट्र 2018 पेश किया जाएगा।
  11. 2028 तक महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य।
  12. मेक इन महाराष्ट्र राज्य को नागपुर, पुणे, नासिक जैसे शहरों के साथ एयरोस्पेस हब के साथ फिनटेक और AIराजधानी बनाएगा।
  13. किसानों की आय बढ़ाने के लिए उर्वरकों पर GST में छूट होगी। जो GST है, उसे सब्सिडी के रूप में वापस किया जाएगा। सोयाबीन के लिए 6000 रुपये प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित किया जाएगा।
  14. 2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। 500 स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। 1000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड मिलेगा।
  15. अक्षय अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जाएगा।
  16. महारथी और अटल टिंकरिंग लैब्स योजना सभी सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स और AI प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगी।
  17. महाराष्ट्र में कौशल जनगणना होगी। उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक कुशल जनशक्ति तैयार होगी।
  18. प्रत्येक जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज एस्पिरेशन सेंटर की स्थापना कर 10 लाख उद्यमियों को स्थापित किया जाएगा।
  19. एससी-एसटी-ओबीसी समुदाय के उद्यमियों के लिए 15 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण और गारंटी।
  20. ओबीसी-एसबीसी-आईडब्ल्यूएस और वीजेएनटी छात्रों के लिए शिक्षा शुल्क और परीक्षा शुल्क नहीं होगा।
  21. स्वामी विवेकानंद युवा स्वास्थ्य कार्ड और युवाओं के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच।
  22. महाराष्ट्र के गौरवशाली किलों का संरक्षण एवं ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण। 
  23. आधार-संरक्षण सेवा के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्र ओपीडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्राथमिकता वाली नीति है।
  24. जबरन और धोखाधड़ी, लोभ से धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून लाया जाएगा।
  25. आधुनिक तकनीक की मदद से मानव वन्यजीव संघर्ष के साथ-साथ जंगली जानवरों से होने वाली जनहानि को भी रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन? अमित शाह ने दिया संकेत

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 10 November 2024 at 11:29 IST