एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फडणवीस,महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनी तो CM कौन? अमित शाह ने दिया संकेत

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि महायुति गठबंधन आगामी महाराष्ट्र चुनावों में जीत हासिल करेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Eknath Shinde, Amit Shah and Devendra Fadnavis
अमित शाह ने महाराष्ट्र में सीएम को लेकर संकेत दिया। | Image: Facebook

Maharashtra Elections: अमित शाह ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नए दावेदार को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत की स्थिति में एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री रहेंगे या भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी, ये कोई तय नहीं है। फिलहाल बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने संकेत जरूर दे दिए हैं।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अमित शाह की जबरदस्त मौजूदगी देखी जा रही है। वो लगातार बीजेपी को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र के दौरे कर रहे हैं। महाराष्ट्र में आए दिन उनकी रैलियां और रोड शो हो रहे हैं। फिलहाल अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर जो इशारा किया है, उसकी तेजी से चर्चा है।

अमित शाह ने CM को लेकर क्या इशारा किया?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि महायुति गठबंधन आगामी महाराष्ट्र चुनावों में जीत हासिल करेगा। उन्होंने मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर भरोसा करने का आग्रह किया और महाराष्ट्र के लिए प्रगति और विकास का वादा किया। शाह ने कहा, 'महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में यह सरकार महाराष्ट्र के लोगों के भरोसे पर बनेगी और एनडीए यहां सत्ता में आएगी। सांगली में भी उत्साह साफ देखा जा सकता है!'

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि डेढ़ महीने पहले पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया हूं। जहां जहां गया, वहां एक ही बात है कि महायुति की सरकार बनानी है, देवेंद्र भाई को विजयी बनाना है। शाह के इसी बयान के मायने निकाले जा रहे हैं कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं।

Advertisement

बीजेपी गठबंधन में लड़ रही है विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी 'महायुति' (Mahayuti Alliance) के बैनर तले चुनाव लड़ रही है। महायुति में बीजेपी है, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना है और अजित पवार की एनसीपी है। राज्य में मौजूदा वक्त में तीनों दलों के गठबंधन सरकार है, जिसका नेतृत्व जून 2022 से एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में सबसे बड़ा दल है और इस नाते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच गठबंधन में उसकी हैसियत ज्यादा है। ऐसे में अगर बीजेपी फिर से एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो मुख्यमंत्री पद पर उसकी दावेदारी और भी पक्की होगी। हालांकि इसके पहले नई सरकार चुनने का फैसला महाराष्ट्र की जनता को करना है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के रण में गरजेंगे पीएम मोदी तो झारखंड में अमित शाह करेंगे सभाएं
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड