अपडेटेड 5 June 2024 at 11:16 IST

देश के 55 बड़े चेहरे... मोदी से राहुल और मेनका गांधी से ओवैसी तक, जानिए किसे मिली जीत-किसे हार?

LoK Sabha Results News: 2024 के लोकसभा चुनाव में कई पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों से मौजूदा सांसदों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

Follow :  
×

Share


vip candidates election result 2024 | Image: ANI/File

LoK Sabha Election Results 2024: 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए। देश की जनता का फैसला इस बार बेहद चौंकाने वाला रहा है। जहां जनता ने किसी एक सिंगल पार्टी को बहुमत तक पहुंचने नहीं दिया है, तो कई राजनीतिक हस्तियों को देश की जनता ने पानी पिला दिया है। राजनीतिक पार्टियों के मुखियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों से मौजूदा सांसदों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को तीसरी बार जनादेश मिल चुका है। एनडीए ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 292 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। एनडीए ने जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, वहीं INDI गठबंधन एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरा और 234 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि यहां 55 ऐसे राजनीतिक नेताओं की बात करते हैं, कई दिग्गज नेताओं की साख बची है और कईयों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

LoK Sabha Results: किसकी हार, किसे जीत, 55 VIP कैंडिडेट्स का हाल

  1. वाराणसी सीट- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जीते
  2. गांधीनगर सीट- गृह मंत्री अमित शाह: जीते
  3. मुंबई नॉर्थ सीट- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल: जीते
  4. लखनऊ सीट- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: जीते
  5. नागपुर सीट- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: जीते
  6. अमेठी सीट- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी: हार
  7. संबलपुर सीट- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: जीते
  8. गोरखपुर सीट- बीजेपी नेता रवि किशन: जीते
  9. आजमगढ़ सीट- बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ: हार
  10. नई दिल्ली सीट- बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज: जीत
  11. उत्तर पूर्वी दिल्ली- बीजेपी नेता मनोज तिवारी: जीत
  12. कोयंबटूर सीट- बीजेपी नेता अन्नामलाई कुप्पुसामी: हार
  13. गुना सीट- बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया: जीत
  14. विदिशा सीट- बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान: जीत
  15. मथुरा सीट- बीजेपी नेता हेमा मालिनी: जीत
  16. कोटा सीट- बीजेपी नेता ओम बिरला: जीत
  17. मेरठ सीट- बीजेपी नेता अरुण गोविल: जीत
  18. अमरावती सीट- बीजेपी नेता नवनीत राणा: हार
  19. मंडी सीट- बीजेपी नेता कंगना रनौत: जीत
  20. दक्षिण चेन्नई सीट- बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन: हार
  21. पुरी सीट- बीजेपी नेता संबित पात्रा: जीत
  22. पोरबंदर सीट- केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया: जीत
  23. पश्चिम अरुणाचल प्रदेश सीट- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू: जीत
  24. बेगूसराय सीट- बीजेपी नेता गिरिराज सिंह: जीत
  25. फतेहपुर सीट- बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति: हार
  26. सुल्तानपुर सीट- बीजेपी नेता मेनका गांधी: हार
  27. करनाल सीट- बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर: जीत
  28. हमीरपुर सीट- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर: जीत
  29. पटना साहिब सीट- बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद: जीत
  30. कैसरगंज सीट- बीजेपी नेता करण भूषण सिंह: जीत
  31. हाजीपुर सीट- एलजेपी (पासवान) के प्रमुख चिराग पासवान: जीत
  32. हासन सीट- जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना: हार
  33. रायबरेली सीट, वायनाड सीट- कांग्रेस नेता राहुल गांधी: जीत
  34. कृष्णानगर सीट- टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा: जीत
  35. गुरुग्राम सीट- कांग्रेस नेता और एक्टर राज बब्बर: हार
  36. राजनांदगांव सीट- कांग्रेस नेता भूपेश बघेल: हार
  37. राजगढ़ सीट- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह: हार
  38. जालंधर सीट- कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी: जीत
  39. छिंदवाड़ा सीट- कांग्रेस नेता नकुलनाथ: हार
  40. पूर्णिया सीट- कांग्रेस नेता पप्पू यादव: जीत
  41. कन्नौज सीट- सपा मुखिया अखिलेश यादव: जीत
  42. मैनपुरी सीट- समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव: जीत
  43. पूर्णिया सीट- राजद नेता बीमा भारती: हार
  44. सारण सीट- राजद नेता रोहिणी आचार्य: हार
  45. मंडी सीट- कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह: हार
  46. काराकाट लोकसभा सीट- निर्दलीय भोजपुरी एक्टर पवन सिंह: हार
  47. आसनसोल सीट- टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा: जीत
  48. बहरामपुर सीट- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी: हार
  49. डायमंड हार्बर सीट- टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी: जीत
  50. हैदराबाद सीट- AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी: जीत
  51. बहरामपुर सीट- टीएमसी नेता यूसुफ पठान: जीत
  52. अनंतनाग सीट- पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती: हार
  53. बारामूला सीट- नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला: हार
  54. उत्तर पूर्वी दिल्‍ली सीट- कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार: हार
  55. बारामती- एनसीपी (शरद गुट) की सुप्रिया सुले: जीत

यह भी पढ़ें: जो मेरा जोश पूछ रहे... अमेठी से हार के बाद स्मृति ईरानी का भावुक पोस्ट

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 10:04 IST