दुनिया में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को जनता ने आईना दिखाया है- NDA की जीत पर बोले PM मोदी
पीएम ने कहा कि आपका ये स्नेह, प्यार इस आशीर्वाद के लिए में सभी देश वासियो का ऋणी हूं। आज का दिन बड़ा मंगल है, NDA की लगातार तीसरा बार सरकार बननी तय है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
PM Narendar Modi: लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में देश को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आपका ये स्नेह, प्यार इस आशीर्वाद के लिए में सभी देश वासियो का ऋणी हूं। आज का दिन बड़ा मंगल है, NDA की लगातार तीसरा बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन है बहुत आभारी हैं, देशवासियों ने भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है।
पीएम ने कहा कि आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, ये भारत के सविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, विकसित भारत के प्रण की जीत है, 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।
एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को जनता ने आईना दिखाया है। एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है,चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व - पीएम मोदी
पीएम मोदी कहा कि चुनाव आयोग का अभिनन्दन, 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 55 लाख वोटिंग मशीन, हर कर्मचारी ने प्रचंड गर्मी में अपनी दायित्व को अच्छे से निभाया, सुरक्षाकर्मी ने शानदार परिचय दिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 20:58 IST