'हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं, जनमत PM मोदी के खिलाफ', नतीजों के बाद बोले खड़गे
रुझानों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम दिग्गजों ने मीडिया से बातचीत की।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Congress PC Loksabha Result 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मैंडेट किसी भी पार्टी को नहीं मिला है और स्पष्ट है कि जनता ने किसी एक पार्टी के पक्ष में फैसला नहीं सुनाया है। फैसला पीएम मोदी के खिलाफ है।
उन्होंने कहा-, "यह चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है... यह स्पष्ट है कि यह जनादेश मोदी जी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।"
राहुल बोले- मेरे गुमान में नहीं था…
राहुल गांधी भी बोले। उन्होंने इसे संविधान की लड़ाई करार दिया। कहा- मैं सच बताऊं तो मेरे माइंड में था कि जब हमारा अकाउंड सीज किया, सीएम को जेल में डाला तब मेरे मांइड में था, जनता संविधान बचाने लड़ेगी... देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। जनता से, इंडिया गठबंधन के पार्टनर को और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दिया।
रुझानों में बन रही एनडीए सरकार
लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग अब भी जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से भले दूर है लेकिन सरकार एनडीए की ही बनती दिख रही है। बीजेपी को 32 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं और इस बार 400 पार का नारा था।