अपडेटेड 4 June 2024 at 21:22 IST
तीसरे कार्यकाल में NDA सरकार का जोर हर तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से निकालने का होगा- PM मोदी
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में NDA की हैट्रिक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कार्यकाल भ्रष्टाचार को जड़ से निकालने का होगा।
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में NDA की हैट्रिक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कार्यकाल भ्रष्टाचार को जड़ से निकालने का होगा।
PM मोदी ने कहा कि NDA का दूसरा कार्यकाल विकास और विश्वाश का कार्यकाल रहा है। तीसरी बार जो आशीर्वाद NDA को मिला है, मैं इसके लिए जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं।
'दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याण योजना चलाई'
PM मोदी ने कहा- 'हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याण योजना चलाई। 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। 4 करोड़ लोगों को पक्के घर मिले। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अन्न मिला। जम्मू कश्मीर से 370 हटा। बैंकिंग रिफॉर्म हुए। हमने राष्ट्रहित को सबसे आगे रखा। कोरोना के समय संकट के समय हमने देशहित में फैसला लिए। इसी का नतीजा है दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुए अर्थव्यवस्था आज भारत है। हमारे सामने एक महान संकल्प है, विकसित भारत का संकल्प है। हमारे विरोधी एकजुट होकर इतनी सीट भी नहीं जीत पाये जितनी सीट अकेले बीजेपी ने जीती है।'
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत
पीएम ने भारत माता की जय, जय जगन्नाथ के नारे से स्पीच शुरू की। फिर उन्होंने कहा कि आपका ये स्नेह, प्यार इस आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं। आज का दिन बड़ा मंगल है, NDA की लगातार तीसरा बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन का बहुत आभारी हैं। हम देश वासियो नें भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के सविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। विकसित भारत के प्रण की जीत है। 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'जम्मू कश्मीर के मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग करके भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है। सभी उम्मीदारों का भी अभिनन्दन करता हूं। भाजपा के NDA के हर कार्यकर्ता साथियों का आभार। इस चुनाव, जनादेश के कई पहलु हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।'
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 21:18 IST