EXCLUSIVE/ लोकसभा चुनावों के बीच PM मोदी का बड़ा बयान- दुनिया को विश्वास है भारत में क्या परिणाम आने वाला है

प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को लेकर बड़ी बात कही। रिपब्लिक मीडिया से उन्होंने कहा दुनिया को विश्वास है परिणाम क्या है!

दुनिया जानती है लोकसभा चुनाव का परिणाम- PM | Image: republic

PM on LS Election Result:  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी से विशेष बातचीत में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दुनिया क्या सोचती है ये बताया। ये भी कि कैसे वो भारतीय मूल्यों से समझौता किए बगैर दुनिया के साथ कदमताल कर रहे हैं।

पीएम  से ग्लोबल फोकस को लेकर सवाल किया गया। प्रश्न था- आपके ऊपर व्यक्तिगत तौर पर आप पर प्रेशर बढ़ गया है, अपेक्षा भी बढ़ी है। कहा जाता है कि बहुत कम लोग हैं दुनिया में जो आपके अनुभव और कद को मैच कर पाएं। स्वीकारता बढ़ी है। यूक्रेन में वेस्टर्न ब्लॉक ने पीस समिट के लिए न्योता भेजा है,  जी 7 ने भी बुलाया है, फिर रुस ने भी बुलाया है। सबको लग रहा है कि नरेन्द्र मोदी दुनिया के संकट को कम करने में रोल निभाते हैं...आपकी राय क्या है इस बारे में?

दुनिया जानती है चुनाव का परिणाम क्या?

सवाल के जवाब में पीएम बोले- दुनिया को विश्वास है कि चुनावी नतीजे क्या है, मुझे जून महीने , सितंबर, अक्टबूर के न्योते आकर पड़े हैं...मैं कहता हूं चुनाव है लेकिन वो कहते हैं अरे हमें विश्वास है...खैर जीतने ग्रुप्स है...सभी समूह किसी न किसी रूप में उपस्थिति चाहता है...भारत की अच्छी स्थिति बढ़ रही है... टकराव का सवाल है...दुनिया के देश पद लेकर बैठे हैं,  हम अकेले हैं जिसकी पोजिशन साफ है किसी के पक्ष में नहीं है शांति के पक्ष में है...विश्व का विश्वास है कि न हथियारों की बात करते हैं लड़ाई न करने की बात करते हैं...मेरी हिम्मत थी कि मैंने पुतीन को कहा था कि ये वार का समय नहीं है...

'रमजान महीने में इजरायल मैंने अपना दूत भेजा था'

भारत ने पोजिशन बना ली है...हम शांति के पक्ष में है। अब जिसे मैं अभी इजरायल हमास का चल रहा था...मैंने स्पेशल दूत भेजा, इजरायल को समझाने के लिए कम से कम रमादान चल रहा है उस समय आप लड़ाई, मत करो हमले मत करो...दुनिया को पता नहीं है पर मैं बता रहा हूं...दूसरा रमजान के समय भारत सुविधाएं भेजना चाहता है...हमारा ये कैरेक्टर है, हम ढोल नहीं पीटते लेकिन कुछ मात्रा में सफलता मिलती है कुछ में नहीं हम ही कर रहे इस मिजाज में नहीं....कट के रहने में नहीं सट के रहने में यकीन रखते हैं...हम परम्पराओं, संस्कृति वैल्यूज को नहीं छोड़ने को तैयार हैं...अपने मूल्यों के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम आरक्षण' पर खड़गे की चिट्ठी को लेकर PM मोदी का जवाब-ट्रैक रिकॉर्ड और मेनिफेस्टो से सब साफ है
 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 10 May 2024 at 11:23 IST