Lok Sabha Election 2024 : मायावती का जातीय समीकरण बिगाड़ देगा INDI का खेल? BJP पर कितना होगा असर

लोकसभा चुनाव में मायावती शतरंज की चालों की तरह अपने उम्मीदवारों से चुनावी गुड़ा गणित से भाजपा और इंडिया गठबंधन का बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है।

 
Follow :
बीएसपी अध्यक्ष मायावती | Image: Image:PTI

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में मायावती शतरंज की चालों की तरह अपने उम्मीदवारों से चुनावी गुड़ा गणित से भाजपा और इंडिया गठबंधन का बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है। कहीं वह ऊंट की चाल चलकर भाजपा के जातिगत इक्वेशन को बिगाड़ रही हैं तो कहीं वह घोड़े की चाल चलकर इंडिया गठबंधन के फैक्टर को बिगाड़ रही है। राजनीति की जानकारों का भी कहना है मायावती फिर एक बार फ्रंट फुट पर दिखाई दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता मायावती चुनाव की माहिर खिलाड़ी रही हैं। वह पिछले चुनावों से लगातार वह अपनी साख और सत्ता खोती दिखाई दीं लेकिन इस बार फिर मायावती चुनावी चालें चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वह ऐसे ऐसे उम्मीदवार उतार रही हैं जो सीटों पर जमे जमाई गुड़ा गणित को बिगाड़ रहा है। बीएसपी ने श्रीकला को जौनपुर से टिकट दिया है, बाहुबली की पत्नी श्री कला कृपा शंकर सिंह बीजेपी उम्मीदवार का गुड़ा गणित बिगड़ती दिख रहे हैं।

बसपा ने सहारनपुर में माजिद अली के दिया टिकट

पश्चिम उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो सहारनपुर में बसपा ने माजिद अली को टिकट दिया है, जो इमरान मसूद का खेल बिगाड़ने दिख रहे हैं। मुरादाबाद में इरफान सैनी का टिकट दिया है जो इंडिया गठबंधन का काम बिगड़ेंगे। आजमगढ़ की अगर बात करें तो मायावती ने भीम राजभर को उतार कर भाजपा का वोट काटने की स्थिति बना दी है। घोसी में भी जो उम्मीदवार उतारा है वह बीजेपी के ओमप्रकाश राजभर की बेटे अरविंद राजभर को कमजोर करेगा।

मायावती के फैसले से सपा भी हौरान !

कभी मायावती को बीजेपी की B टीम कहने वाली समाजवादी पार्टी भी मायावती के फैसलों से हैरान है। समाजवादी पार्टी के नेता कह रहे हैं बहुत समय बाद पहली बार है कि मायावती चुनाव प्रचार कर रही हैं। जनता समझदार है, जनता देखती है, कौन जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहा है? कौन प्रत्याशी है ? जनता भाजपा के खिलाफ वोट देने जा रही है।

हमारे लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण-  बीजेपी

वहीं बीजेपी का इस मुद्दे पर कहना है कि कोई भी पार्टी  किसी भी उम्मीदवार सामने कोई भी उतारे, भाजपा हर चुनाव को मिशन की तरह लड़ती है। हर चुनाव खास होता है और भाजपा मजबूती से चुनाव को जीतेगी।

इसे भी पढ़ें : 'PM मोदी 4 जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करेंगे', तमिलनाडु में DMK पर भी बरसे नड्डा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 15:47 IST