अपडेटेड 30 April 2024 at 17:44 IST

Loksabha Election 2024 : नॉर्थ मुंबई से पीयूष गोयल ने किया नामांकन, CM शिंदे और ओम बिड़ला रहे मौजूद

Piyush Goyal Nomination : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से नामांकन भरा है।

Follow :  
×

Share


पीयूष गोयल ने भरा पर्चा | Image: @PiyushGoyal

Loksabha Election 2024 : नॉर्थ मुंबई से पीयूष गोयल ने मुंबई लोकसभा सीट से नामांकन भरा है। शक्ति प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पर्चा भरा जिस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कोटा लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) की तरफ से यहां अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि कांग्रेस बिना किसी रन नेतृत्व और नीति के एक नाकाम पार्टी है।

नामांकन से पहले पहुंचे गणपति दरबार

पीयूष गोयल के नामांकन के वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद ओम बिरला भी मौजूद थे। इससे पहले वो आशीर्वाद के लिए गणपति दरबार भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा और गणपति का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पीयूष गोयल नामांकन के लिए निकल गए, चिलचिलाती धूप में निकले नामांकन जुलूस में समर्थकों जोश भी देखने लायक था।  

PC : ANI

गोयल की जीत यहां तय है- शिंदे 

मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले दो साल में राज्य सरकार और दस साल में केंद्र में प्रधानमंत्री नीत सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि, ‘गोयल की जीत यहां तय है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन मुंबई में सभी 6 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मुंबई में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा।’

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया

मुंबई में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग

मंबई में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है। ऐसे में नामांकन जुलूस के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टियों ने मायानगरी में चुनाव अभियान का शंखनाद किया है। मुंबई में आज मंगलवार को नामांकनों का दौर चला, एक तरफ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जहां नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा भरा, तो वहीं उत्तर मध्य सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने अपना नामांकन दाखिल किया। चिलचिलाती धूप में निकले नामांकन जुलूस में समर्थकों का जोश भी देखने लायक था।

यह भी पढ़ें : बांसुरी ने भरा नामांकन,बोलीं- मोदी सरकार की परफॉर्मेंस...

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 17:44 IST