Lok Sabha Elections: तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK के बीच डील लॉक, जानिए किसको मिली कितनी सीटें
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने DMK के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने DMK के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है। केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- 'हमें तमिलनाडु और पुडुचेरी में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ औपचारिक गठबंधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'
सीट शेयरिंग पर भी फैसला
केसी वेणुगोपाल ने कहा- 'कांग्रेस तमिलनाडु में नौ और पुडुचेरी में एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर कांग्रेस डीएमके और अन्य गठबंधन सहयोगियों का समर्थन करेगी। मुझे यकीन है कि हम तमिलनाडु की सभी 40 सीटें जीतेंगे।'
चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर किया पोस्ट
चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा- 'तेलुगु देशम पार्टी आंध्र प्रदेश के विकास और तेलुगु लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी के बीच गठबंधन सिर्फ एक गठबंधन नहीं है, बल्कि आंध्र प्रदेश और देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध तीन हितधारकों के बीच एक साझेदारी है। मुझे विश्वास है कि आंध्र प्रदेश के लोग उनकी सेवा के लिए इस गठबंधन को ऐतिहासिक जनादेश देंगे। हम सब मिलकर अपने राज्य के लिए विकास और समृद्धि के एक स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगे। मुझे आज एनडीए में फिर से शामिल होकर खुशी हो रही है।'
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा- ‘धन्यवाद अमित शाह। आंध्र प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। मेरे राज्य का विकास अंततः हमारे देश की विकास गाथा में योगदान देगा। लोगों के आशीर्वाद से, हम माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगे।’
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 20:09 IST