अपडेटेड 18 March 2024 at 20:52 IST

BJP 17 तो JDU 16... बिहार में NDA की सीटों का ऐलान, किस पार्टी को कितनी सीटें, देखें List

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में NDA ने सीटों का ऐलान कर दिया है।

Follow :  
×

Share


बिहार में एनडीए की सीटों का ऐलान | Image: ANI

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में NDA ने सीटों का ऐलान कर दिया है। इसमें जदयू 16, बीजेपी 17 और लोजपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा HAM और RLM को केवल एक सीट दी गई है।

आपको बता दें कि इस बार नवादा सीट भाजपा ने खुद अपने पास रखा है, पहले यह सीट लोजपा के पास थी। वहीं, गया और काराकाट सीट जदयू से लेकर मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है। इसी तरह से शिवहर भाजपा के पास थी, इसे इस बार जदयू को दिया गया है। चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को एक भी सीट नहीं दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी पार्टी का कोई भी नेता मौजूद नहीं था।

जेडीयू

  • वाल्मीकि नगर
  • सीतामढ़ी 
  • झंझारपुर 
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • कटिहार
  • पुर्णिया
  • मधेपुरा
  • गोपालगंज
  • सीवान
  • भागलपुर 
  • बांका
  • मुंगेर
  • नालंदा 
  • जहानाबाद
  • शिवहर

बीजेपी

  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण 
  • औरंगाबाद
  • मधुबनी
  • अररिया
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • महराजगंज 
  • सारण
  • उजियारपुर
  • बेगूसराय 
  • नवादा
  • पटना साहिब 
  • पाटलिपुत्र
  • आरा
  • बक्सर
  • सासाराम

एलजेपी

  • वैशाली
  • हाजीपुर
  • समस्तीपुर
  • खगड़िया
  • जमुई

हम

  • गया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

  • काराकाट

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में 'मोदी की सुनामी' में भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) और दिवंगत राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को संयुक्त रूप से 39 सीट पर जीत मिली थी। राज्य में राजग का मत प्रतिशत 53 से अधिक था, जो विपक्षी 'महागठबंधन' को मिले मतों से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा था।

दो हिस्सों में बंट गई थी लोजपा

रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी 2020 में उनके निधन के बाद दो हिस्सों में बंट गई। उनके भाई पशुपति पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और उनके बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व करते हैं। दोनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा था कि वह हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी के अन्य सांसद उन सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वे 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी हुए थे।

NDA से बाहर निकलने के संकेत

भाजपा पर उनकी पार्टी के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए पारस ने संकेत दिया था कि वह राजग से बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी कहीं भी जाने को ‘स्वतंत्र’ हैं और उनके ‘दरवाजे खुले हुए हैं’। उन्होंने कहा था कि वह बिहार में राजग उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करेंगे और उसके बाद भावी कदम के संबंध में कोई निर्णय लेंगे।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः सपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, जबरन घर तोड़े जाने के मामले में 7 साल की सजा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 17:22 IST