अपडेटेड 2 March 2024 at 21:26 IST
BJP First List: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में BJP का लहराएगा परचम? इन 2 उम्मीदवारों पर लगाया दांव
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें जम्मू-कश्मीर से 2 उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं।
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें जम्मू-कश्मीर से 2 उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव होने वाला है। ऐसे में बीजेपी ने पहले के ही 2 नामों को दोहराया है। इनमें डा. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा का नाम शामिल है।
जुगल किशोर शर्मा का बयान आया सामने
जुगल किशोर शर्मा ने कहा- 'मुझ पर भरोसा जताने के लिए हाईकमान का आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि पार्टी का भरोसा बरकरार रहे। हमारे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुझे इस बार 5 लाख मार्जिन से सीट जीतने का लक्ष्य दिया गया है। मुझे जम्मू-कश्मीर में कहीं भी भारतीय गठबंधन नजर नहीं आता। हम उनकी रणनीति देखेंगे और उसके अनुसार योजना बनाएंगे।'
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को टिकट
पार्टी ने नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे को छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से टिकट दिया है, जबकि राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। मथुरा से एक बार फिर पार्टी ने हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। पार्टी ने झारखंड की गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे, दुमका से सुनील सोरेन, रांची से संजय सेठ और जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस नेता गीता कोड़ा को सिंहभूम से टिकट दिया है। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। केरल की त्रिसूर सीट से फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पत्तनमतिट्टा से टिकट दिया गया है।
(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 19:23 IST