अपडेटेड 17 April 2024 at 17:11 IST

Lok Sabha Election: पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार का शोर, 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए आज यानी बुधवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया।

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी | Image: PTI

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए आज यानी बुधवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है वहां पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरीखे दिग्गज चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वहीं विपक्षी दलों के प्रमुख नेता भी जोर-शोर के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

असम में पीएम मोदी ने किया रैली को संबोधित

असम में पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान होगा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है। नार्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उस नार्थ ईस्ट को BJP ने सम्भावनाओं का स्रोत बना दिया है। कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद पानी दिया, मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाने का काम किया। मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए। जो कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुआ वो मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया।

प्रियंका ने सहारनपुर में किया रोड शो

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में एक रोड शो किया।

रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि या तो इन्होंने कुछ गड़बड़ पहले से कर रखी है कि इनको पता है कि इन्हें 400 पार मिलने वाले हैं...अगर देश में ऐसा चुनाव हो जिसमें EVM में कोई गड़बड़ न हो तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि ये 180 से ज्यादा सीटें नहीं ले सकते, उससे भी कम सीटें लेंगे।

7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

  • पहला चरण- 19 अप्रैल, 102 सीट
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
  • तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
  • चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
  • पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
  • छठवां चरण- 25 मई, 57 सीट
  • सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट

इसे भी पढ़ें :  UP में 8 तो बिहार में 4 सीटों पर वोटिंग... पहले चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 17:04 IST