जेपी नड्डा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया BJP का घोषणापत्र, बड़ी घोषणाएं की

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए सिक्किम के गंगटोक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया है।

जेपी नड्डा | Image: @ANI

JP Nadda Released BJP Manifesto: सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सिक्किम के गंगटोक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर पूर्व के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनका विजन है कि देश के हर कोने से कनेक्टिविटी रहनी चाहिए। 

जेपी नड्डा घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, ‘जो पहले की सरकारें थीं वो अलगाव और अज्ञानता में विश्वास करती थीं। इन लोगों को अलग रखों और अज्ञानता में रखों और अपना वोट बैंक बढ़ाओ। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बने तो उन्होंने कहा कि पूर्व की ओर देखें, पूर्व की ओर कार्य करें, तेजी से कार्य करें और पहले कार्य करें। पीएम मोदी कहते हैं कि यदि हमारे देश का उत्तर पूर्वी भाग कमजोर रहेगा तो भारत आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिए अब पूर्व की ओर ध्यान दिया जा रहा है। 

सिक्किम के लिए विजन डॉक्यूमेंट है यह पत्र- जेपी नड्डा

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी कर जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि, ‘यह संकल्प पत्र विकास सिक्किम के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट है। यह विकास, समृद्धि और समावेशी विकास के लिए परिवर्तनकारी रणनीतियों पर प्रकाश डालता है और सिक्किम के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। हमारा रोडमैप बुनियादी ढांचे से लेकर स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और रोजगार तक हर चीज को संबोधित करके प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाता है।’ 

कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना मकसद- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का पूर्वोत्तर के लिए एक अलग विजन रहा है। वह विजन विकास का और देश को आगे ले जाने का है। सिक्किम में लगभग 55 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा किया गया है। 

यह भी पढ़ें : चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इस मुहूर्त में करें मां चंद्रघंटा की पूजा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं। उनका दृष्टिकोण अंतिम मील वितरण और अंतिम-मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। 10 साल पहले और अब के सिक्किम की स्थिति में क्या कुछ बदलब है यह आप खुद विश्लेषण कर सकते हैं।’ 

यह भी पढ़ें : मैं हूं ना... विनिंग चौका जड़ने के बाद राशिद खान का जश्न, सैमसन गुस्साए

 

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 11:20 IST