BREAKING: हीट वेव से बढ़ी आयोग की चिंता, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले बना संयुक्त टास्क फोर्स
Heat Wave Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के बीच भीषण गर्मी ने चुनाव आयोग की भी टेंशन बढ़ा दी है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
अखिलेश राय
Heat Wave Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के बीच भीषण गर्मी ने चुनाव आयोग की भी टेंशन बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने हीट वेव को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया है।
क्या करेगी टास्क फोर्स?
चुनाव आयोग ने आईएमडी, एनडीएमए और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ बैठक की। इसमें हीट वेव से निपटने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया गया। इस टास्क फोर्स में केंद्रीय चुनाव आयोग, मौसम विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे जो हर चरण की वोटिंग से 5 दिन पहले हीट वेव और उमस से पड़ने वाले असर को लेकर स्थिति की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर यह टास्क फोर्स हर आवश्यक कदम उठा सकेगा।
हीट वेव से निपटने की तैयारी रखने का निर्देश
चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह सभी राज्यों में हीट वेव से पढ़ने वाले असर से निबटने के लिए अपनी तैयारी रखे। इसके अलावा चुनाव आयोग राज्य के चुनाव अधिकारियों से साथ एक अलग बैठक करेगा, जिसका मकसद मतदान केंद्रों पर उचित व्यवस्था के साथ-साथ शामियाना, पीने के पानी पंखे और अन्य न्यूनतम सुविधाओं को सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही साथ चुनाव आयोग ने देशभर में हीटवेव पर नजर बनाए रखी हुई है और हर हाल में मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 22 April 2024 at 16:41 IST