अपडेटेड 18 April 2024 at 13:09 IST
BJP List: भाजपा ने पहले चरण की वोटिंग से पहले जारी की नई लिस्ट,नारायण राणे को इस सीट से टिकट
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 13वीं सूची जारी कर दी है। इसमें एक ही उम्मीदवार नारायण राणे का नाम शामिल है।
BJP List for Lok Sabha: भाजपा ने महाराष्ट्र की रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को टिकट दिया है। इस सीट पर फिलहाल विपक्षी गठबंधन ने कोई दावेदार नहीं उतारा है। महाविकास अघाड़ी यानि कांग्रेस, उद्धव की शिवसेना और शरद पवार की NCP ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस सीट से उद्धव गुट के विनायक राउत विधायक हैं।
नारायण राणे ने सियासी पारी की शुरुआत बाला साहेब ठाकरे के साथ की थी। इसके बाद वो कांग्रेस में रहे फिर अपनी पार्टी बनाई और 2019 में उसका बीजेपी में विलय कर दिया।
पहले चरण से पहले 13वीं लिस्ट
ऐन चुनाव से एक दिन पहले बीजेपी ने 13वीं लिस्ट जारी की। इसमें नारायण राणे को रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से टिकट थमाया गया है। राणे ने अपनी राजनीति शिवसेना से शुरू की। पार्टी शाखा की जिम्मेदारी संभाली फिर पार्षद और एमएलए चुने गए। शिवसेना सरकार में (1999) में महाराष्ट्र के सीएम बने। मनोहर जोशी के बाद उन्हें ये पद मिला था।
2005 तक शिवसेना में रहे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। फिर कांग्रेस से जुड़े। 2008 में मुंबई हमले के बाद विलासराव देशमुख ने त्यागपत्र दिया। इसके बाद राणे को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें सीएम बनाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इस पर नाराजगी जाहिर की। नतीजतन पार्टी से सस्पेंड किए गए। लेकिन माफी नामे के बाद वापसी हुई।
2019 से बीजेपी में
उद्योग मंत्री बने लेकिन ज्यादा दिन तक बात नहीं बनी और 2014 में आलाकमान से खटपट के चलते कैबिनेट से रिजाइन कर दिया। 2016 में कांग्रेस ने उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य बनाया। लेकिन दरार कम नहीं हुई। बाद में सितंबर 2017 में राणे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अक्टूबर 2017 में उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नाम की पार्टी बनाई। अक्टूबर 2019 में पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 18 April 2024 at 13:04 IST