अपडेटेड 2 May 2024 at 17:33 IST

BREAKING: कांग्रेस में अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस, BJP ने कर दिया ऐलान; जानिए रायबरेली से किसे उतारा

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने नई लिस्ट में बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है।

Follow :  
×

Share


बीजेपी हाईकमान | Image: Republic

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने नई लिस्ट में बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है। करण भूषण सिंह को कैसरगंज से टिकट दिया गया है। इसके अलावा रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। आपको बता दें कि 2019 में इस सीट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने अभी तक रायबरेली में अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। 

घर में जश्न का माहौल

इससे पहले एक वीडियो सामने आई जिसमें देख सकते हैं कि पूर्व WFI अध्यक्ष के घर पर जश्न का माहौल है और लोग वहां जमकर नारा लगा रहे हैं। इसके अलावा कहानी में ट्विस्ट ये है कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि बृजभूषण शरण सिंह ने 3 सेट नामांकन का पेपर निर्दलीय रूप में खरीद लिया है। अब देखना दिलचस्प है कि वो चुनाव लड़ते हैं या नहीं और अगर मैदान में उतरते भी हैं तो किस पार्टी से उतरेंगे।

दिनेश प्रताप सिंह की पहली प्रतिक्रिया

रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- 'रायबरेली के कार्यकर्ताओं की आवाज राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुनी है। मैं आपकी कसौटी पर खड़ा उतरूंगा। रायबरेली में कमल खिलाएंगे। मैं गांव का आदमी हूं, कैसे चुनाव लड़ा जाता है, कैसे लोगों की सेवा की जाती है, किसी दुख और सुख में शामिल होते हैं, मैं जानता हूं। मैंने गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया है। मैंने सोने के चम्मच से चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है।'

उन्होंने आगे कहा- 'गरीब का दर्द कैसे बांटा जा सकता है,  रायबरेली के लोगों की कसौटी पर खरा उतरना मैं जानता हूं। बीजेपी कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए आतुर हैं। रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है। कांग्रेस पत्ते खोले ना खोले, कमल खिलना तय है। कांग्रेस का जो पत्ता आएगा, हारेगा। प्रियंका गांधी की मां से भी मैं चुनाव लड़ चुका हूं। मेरे लिए प्रियंका गांधी महत्वपूर्ण नहीं हैं। कोई गांधी आए, रायबरेली में हारकर जाएगा।'

ये भी पढ़ेंः 'सर्वे के नाम पर स्कीम से जुड़ा पंजीकरण कराना बंद करें,' लोकसभा चुनाव के बीच EC की एडवाइजरी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 16:45 IST