अपडेटेड 5 June 2024 at 18:10 IST

'दिल्ली की जनता का वोट अरविंद केजरीवाल की एक-एक चोट का जवाब',अपनी जीत पर बोलीं बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने इंडी अलायंस के साझा प्रत्याशी सोमनाथ भारती को 78370 मतों के मार्जिन से शिकस्त दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी कैंडिडेट की हार का कारण भी बताया!

Follow :  
×

Share


बांसुरी स्वराज | Image: x/@bansuriswaraj (file)

भारती Wins:  बांसुरी स्वराज पहली बार चुनावी समर में उतरीं और इंडी अलायंस के ‘आप’ उम्मीदवार को करारी मात दी। नई दिल्ली सीट पर बांसुरी को 4 लाख 53 हजार 185 वोट मिले और 78 हजार से ज्यादा मतों से सोमनाथ भारती को हरा दिया।

बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। नाम का ऐलान होने के साथ ही इनकी मां से तुलना की जाने लगी। बोलने का अंदाज और विरोधियों को करारा जवाब ने इनको कुछ ही दिनों में दिल्ली वासियों की पहली पसंद बना दिया। मीडिया से रूबरू बांसुरी ने अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बात की और साथ ही इंडी अलायंस कैंडिडेट के हार की वजह भी बताई!

‘मैं पीएम मोदी की सिपाही’

सुषमा स्वराज को लेकर सवाल किया गया तो बोलीं- "मेरी जिम्मेदारी इसलिए नहीं बढ़ी कि मेरी मां जन प्रतिनिधि थीं, बल्कि इसलिए बढ़ी क्योंकि मैं पीएम मोदी का सिपाही हूं...मैं भाजपा कि कर्मठ कार्यकर्ता हूं...देवतुल्य जनता ने भाजपा को चुना है... जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, उन्हें मैं कभी निराश नहीं करूंगी।

आप के 7-0 स्कोर पर बांसुरी की राय

बांसुरी स्वराज ने 2014, 2019 और 2024 में आम आदमी पार्टी की करारी हार को जनता का जवाब माना। उन्होंने कहा- केजरीवाल कोई चुनौती नहीं थे। केजरीवाल तीनों बार चुनाव प्रचार में उतरे लेकिन मुझे लगता है  दिल्ली की जनता का वोट अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए एक-एक चोट का जवाब है।"

नई दिल्ली सीट का इतिहास

भाजपा ने इस बार सालों से अपना गढ़ रही नई दिल्ली सीट पर मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी को टिकट थमाया था। मान बना रहा और बांसुरी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत जीत से की। दिल्ली के कई पॉश इलाके इसी लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी भी इस सीट पर जीते थे और उनकी राजनीतिक विरासत को बांसुरी ने बखूबी आगे बढ़ाया। 

ये भी पढ़ें- Mainpuri Seat: मैनपुरी से जीत के बाद डिंपल यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- जनता ने BJP को...

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 18:03 IST